सीजफायर टूटने के डर से मार्केट में हलचल! सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटे, जानें और किन 5 कारणों से गिरा बाजार
सीजफायर पर बढ़ती अनिश्चितता का असर आज Sensex और Nifty 50 में देखने को मिला. मार्केट बुरी तरह टूट गए. निवेशकों को कुछ चिंताएं सता रही है. तो वो कौन-से हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से मार्केट में गिरावट देखने को मिली.
Why Share Market Falling: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली . कमजोर वैश्विक संकेत समेत यूएस-ईरान के सीजफायर टूटने के डर से शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली. Nifty 50, 23,909 पर गैप-डाउन खुला और 23,759 तक फिसल गया, यानी करीब 238 अंकों की गिरावट दर्ज की. वहीं Sensex 77,319 पर खुलकर 76,624 तक लुढ़क गया, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा. तो आखिर किन कारणों की वजह से बाजार औंधे मुंह लुढ़क गया, यहां करें चेक.
गिरावट की 5 बड़ी वजहें
कमजोर ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजारों में गिरावट ने भारतीय बाजार पर दबाव बनाया है . जापान, चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चिंता
सीजफायर के बाद होर्मुज को खोल दिया गया था, लेकिन लेबनान पर इजरायल के अटैक से इसे दोबारा बंद कर दिया गया है. होर्मुज जलमार्ग पर ईरान के बढ़ते नियंत्रण और इसे दौबारा बंद किए जाने से सप्लाई चेन की अनिश्चितता बढ़ा दी है. इसने बाजार को और अस्थिर कर दिया है. चूंकि यह वैश्विक तेल सप्लाई का अहम रास्ता है. ऐसे में दोबारा इसके बंद होने से इसकी सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया है. जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला.
FII की लगातार बिकवाली
विदेशी निवेशक (FII) लगातार बाजार में बिकवाली कर रहे हैं, जबकि घरेलू निवेशक (DII) खरीदारी कर संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे बाजार में दबाव बना हुआ है. Bank Nifty भी 55,505 पर खुलकर 55,078 तक गिर गया, जो बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी का संकेत है.
यह भी पढ़ें: 52 वीक हाई से 32% सस्ता मिल रहा ये स्टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्गज की एंट्री से 9% चढ़े
महंगाई का डर
तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है. सीजफायर के ऐलान के बाद 8 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया था. मगर अब सीजफायर पर मंडरा रहे खतरे के चलते आज दोबारा इसमें उछाल देखने को मिला. इससे निवेशक अभी भी अनिश्चितता में हैं और स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं.
औद्योगिक मांग में सुस्ती
ईरान के दोबारा होर्मुज मिड वॉटर को बंद करने से गैस सप्लाई पर असर पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट पर निर्भरता के चलते इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ सकता है. इससे उत्पादन और मांग दोनों प्रभावित होने की आशंका है. इसी के डर से आज सेंसेक्स निफ्टी बुरी तरह लुढ़क गए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 3 पैकेजिंग कंपनियों पर रखें नजर, 492% तक उछला शेयर, 2029 तक ₹12.5 लाख करोड़ की होगी इंडस्ट्री
मेटल शेयरों में आएगा बूम? EMKAY ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव, जानिए कहां मिलेगा तगड़ा रिटर्न?
भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
