₹600 करोड़ का IPO ला रही तमिलनाडु की ये कंपनी, सेबी को दाखिल किए पेपर, LG, Haier जैसे बड़े ब्रांड्स को देती है सर्विस

Sathya Agencies ₹600 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS शामिल है. कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अधिग्रहण, कर्ज चुकाने और बिजनेस विस्तार में करेगी. इसके लिए कंपनी ने सेबी को ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं.

आईपीओ

Sathya Agencies IPO: आईपीओ बाजार में एक और बड़ी एंट्री की तैयारी हो रही है. जिसका नाम Sathya Agencies है. तमिलनाडु की ये कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी आईपीओ से ₹600 करोड़ तक जुटाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है.

इस IPO में ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि ₹300 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रमोटर शेयरधारकों जॉनस असारिया, जे जॉन साथिया और चार्ल्‍स पैकिराज की ओर से पेश किया जाएगा.

कंपनी का मकसद

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल Unilet Appliances के अधिग्रहण के लिए करीब ₹175 करोड़, कर्ज चुकाने के लिए ₹35 करोड़ और बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

बुक लीड मैनेजर

इस IPO के लिए Anand Rathi Advisors Limited और Motilal Oswal Investment Advisors Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

कंपनी का कामकाज

Sathya Agencies एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, मोबाइल, किचन अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स बेचती है. कंपनी का बिजनेस दक्षिण भारत में मजबूत है और यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी में 400 से ज्यादा स्टोर्स के जरिए ऑपरेट करती है. कंपनी का LG, Daikin, Whirlpool और Haier जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ मजबूत बिजनेस संबंध है. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,496 करोड़ और मुनाफा ₹46 करोड़ रहा.