गोली की रफ्तार से भाग रहा शेयर, कर्ज लगभग जीरो, भाव ₹20 से कम; अब कंपनी करेगी अमेरिकी में निवेश!
पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 33.8 प्रतिशत चढ़ा है. पिछले तीन महीनों में 22.19 प्रतिशत और पिछले एक साल में 214.47 प्रतिशत की मजबूती दिखाई है. कंपनी का मार्केट कैप 24 नवम्बर 2025 को 278.64 करोड़ रुपये रहा. 14 नवम्बर से स्टॉक में तेजी तब शुरू हुई जब कंपनी ने Kumkum Wellness Private Limited के साथ एक MoU साइन किया. Kumkum Wellness की ब्रांड “KAYAPALAT” काफी चर्चित है.
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही ज्यादातर सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली. निफ्टी 50 फिसलकर 26,000 के नीचे आ गया. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दबाव में रहे. ऐसे माहौल में Sellwin Traders Ltd ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 5 प्रतिशत उछलकर 12.39 रुपये पर Upper Circuit में पहुंच गया. यह लगातार छठा सत्र है जब शेयर Upper Circuit में बंद हुआ है. मजे की बात तो ये है कि इस पर कर्ज ना के बराबर है. यह शेयर अपने एक साल के निचले स्तर से 357 फीसदी चढ़ चुका है.
कंपनी का MoU साइन होते ही स्टॉक में तेजी
14 नवम्बर से स्टॉक में तेजी तब शुरू हुई जब कंपनी ने Kumkum Wellness Private Limited के साथ एक MoU साइन किया. Kumkum Wellness की ब्रांड “KAYAPALAT” काफी चर्चित है. इस समझौते के तहत Sellwin Traders पहले चरण में KWPL में 36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी और अगले 18 महीनों में हिस्सेदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने का विकल्प रखेगी. डिफिनिटिव एग्रीमेंट 31 दिसम्बर 2025 तक पूरे होंगे, जो ड्यू डिलिजेंस और अन्य मंजूरियों पर निर्भर करेंगे.

वेलनेस बिजनेस में अपना कदम मजबूत कर रही कंपनी
इस रणनीतिक निवेश के जरिए Sellwin Traders वेलनेस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाह रही है. कंपनी के Q2 FY26 के नतीजे भी काफी मजबूत रहे. कंपनी ने 2.72 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 0.83 करोड़ रुपये था. यानी 227 प्रतिशत की उछाल. दूसरी तिमाही की आमदनी 14.68 करोड़ रुपये रही.
H1 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1.53 करोड़ रुपये था. यह 283 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. इस अवधि में कंपनी की आमदनी 36.53 करोड़ रुपये रही.
अमेरिका में 6 मिलियन USD तक निवेश की योजना
23 अगस्त 2025 को कंपनी ने Shivam Contracting Inc. के साथ एक MoU साइन किया था, जिसके तहत Sellwin Traders अमेरिका की चल रही और आने वाली परियोजनाओं में 6 मिलियन USD (करीब 52 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी. इन कदमों और मजबूत नतीजों की वजह से कंपनी के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है.
इसे भी पढ़ें- NSDL vs CDSL: दोनों में कौन कराएगा ज्यादा कमाई! डिविडेंड और रिटर्न में कौन सबसे पावरफुल शेयर
स्टॉक परफॉर्मेंस दमदार
24 नवंबर को Sellwin Traders 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 12.39 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 33.8 प्रतिशत चढ़ा है. पिछले तीन महीनों में 22.19 प्रतिशत और पिछले एक साल में 214.47 प्रतिशत की मजबूती दिखाई है. कंपनी का मार्केट कैप 24 नवम्बर 2025 को 278.64 करोड़ रुपये रहा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कारोबार के आखिरी दिन भी बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; ऐसा रहा बाजार का हाल
Reliance Q2 Results: नतीजों से पहले RIL और Jio प्लेटफॉर्म के शेयरों में गिरावट, जानें क्या है ब्रोकरेज की राय
Trent Share Price: नतीजों के बाद 7% तक उछला ट्रेंट का शेयर, मार्केट कैप में 9089 करोड़ रुपये का इजाफा
