5 टुकड़ों में बंटेगा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 1:1 बोनस शेयर की भी सौगात, ऐलान से रॉकेट हुआ शेयर
आईटी सेक्टर की कंपनी Silver Touch Technologies ने निवेशकों को डबल तोहफा देते हुए स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान किया है, जिसके बाद शेयर में जोरदार हलचल देखी गई. कंपनी अपने शेयर को पांच हिस्सों में बांटने जा रही है और साथ ही पात्र निवेशकों को अतिरिक्त शेयर भी देगी. इस फैसले से शेयर की लिक्विडिटी बढ़ने और निवेशकों की भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद है. लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दे चुके इस स्टॉक पर अब बाजार की नजरें और भी टिक गई हैं.
Stock Split and Bonus Share: IT स्टॉक Silver Touch Technologies के शेयरों में 2 मार्च, मंगलवार को तेजी देखने को मिली. इसके शेयर 5 फीसदी तक उछलकर 1438.90 रुपये के अपने इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. शेयर में ये तेजी कंपनी की ओर से किए दो बड़े ऐलान है. कंपनी के बोर्ड ने 1:5 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. हालांकि बाद में शेयर गिरावट के साथ 1369.90 रुपये पर बंद हुए.
घटेगी फेस वैल्यू
स्टॉक स्प्लिट के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹2 फेस वैल्यू के पांच शेयरों में बांटा जाएगा. यानी एक शेयर पांच टुकड़ों में बंटेंगे. इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी. स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की संख्या बढ़ती है और प्रति शेयर कीमत कम होती है, जिससे ट्रेडिंग में लिक्विडिटी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: होर्मुज संकट से पेट्रोल-डीजल निर्यात और LPG सप्लाई की बढ़ी टेंशन, रूस से तेल आयात बढ़ाने की तैयारी में सरकार
बोनस शेयर का भी तोहफा
इसके अलावा कंपनी ने 1:1 बोनस इश्यू का भी ऐलान किया है. यानी पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा. यह कंपनी की ओर से कई वर्षों बाद पहला बोनस और फेस वैल्यू स्प्लिट है.
शेयर का हाल
Silver Touch Technologies के शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो एक हफ्ते में ये भले ही करीब 8 फीसदी लुढ़का हो, लेकिन पिछले एक साल में यह स्टॉक 112% से ज्यादा चढ़ चुका है. 3 साल में इसने 303 फीसदी और 5 साल में 1474 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
21 सितंबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 160 रुपए का Dividend
Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 8.67 लाख करोड़ रुपये डूबे; Sensex 778 अंक टूटा
कर्ज लगभग नहीं, ROCE 20% से ज्यादा और डिविडेंड भी शानदार! फार्मा के इन 2 छोटे शेयरों पर रखें नजर
