TATA Sierra हुई लॉन्‍च, कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू; 3 इंजन ऑप्‍शंस, ADAS 2 और 6 एयरबैग से है लैस

टाटा मोटर्स अपनी मशहूर और लेजेंडरी SUV सिएरा को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसका मुकाबला सीधे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUVs जैसे ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, होंडा एलीवेट और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से करेगी.

TATA Sierra Image Credit: Money 9 Live

TATA Motors launched Sierra: टाटा मोटर्स अपनी मशहूर और लेजेंडरी SUV सिएरा को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. टाटा मोटर्स ने इसे मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में लॉन्च किया है. यह कार 90 के दशक की पुरानी सिएरा की याद दिलाती है, लेकिन अब इसे पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स के साथ बनाया गया है. कंपनी इसका मुकाबला सीधे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUVs जैसे ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, होंडा एलीवेट और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से करेगी. नई टाटा सिएरा का डिजाइन उसके पुराने मॉडल से इंस्पायर है. इसकी शेप पहले की तरह ही मजबूत और सीधा दिखाई देता है. आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

तीन इंजन ऑप्शन्स में किया गया पेश

लॉन्च के मौके पर टाटा मोटर्स के MD और CEO शैलेश चंद्र ने कहा कि अब इसे नए जमाने की जरूरतों के हिसाब से दोबारा तैयार किया गया है. यह SUV तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी. इसमें 1.5-लीटर Kryojet डीजल, 1.5-लीटर TGDi Hyperion टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर Revotron नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल शामिल है. टाटा का कहना है कि 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन अब ज्यादा एथेनॉल ब्लेंड को सपोर्ट करेगा और इसका NVH (शोर-वाइब्रेशन) भी काफी कम है. इंजन और पावर आउटपुट इस प्रकार हैं:

  • 1.5L TGDi Hyperion टर्बो पेट्रोल: 160 PS | 255 Nm | 6AT
  • 1.5L Revotron नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: 106 PS | 145 Nm | 6MT, 7DCA
  • 1.5L Kryojet टर्बो डीजल: 118 PS | 260–280 Nm | 6MT, 6AT

क्रैश टेस्ट में पैसेंजर सेल सेफ

सुरक्षा के लिए टाटा ने दो सिएरा SUVs को रियल-लाइफ क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किया. यह किसी भी भारतीय कार कंपनी के लिए पहली बार है. टेस्ट के बाद पैसेंजर सेल सुरक्षित रहा, दरवाजे आसानी से खुले, फ्यूल सिस्टम लीक नहीं हुआ और सीटबेल्ट्स ने सही तरह से काम किया. सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS के 20 से ज्यादा फीचर्स, 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं. यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर वॉटर वेडिंग क्षमता देती है.

  • अप्रोच एंगल: 26.5°
  • रैंप ओवर: 23.1°
  • डिपार्चर: 31.6°
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 205 mm
  • टर्निंग डायमीटर: 10.6 m

ARGOS आर्किटेक्चर नई सिएरा का प्लेटफॉर्म

नई टाटा सिएरा को टाटा के नए ARGOS प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. ARGOS का मतलब है All-Terrain Ready, Omni-Energy और Geometry Scalable. इसका मतलब यह है कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह की गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह ऑल-व्हील ड्राइव को सपोर्ट करता है और कठिन रास्तों पर भी अच्छी परफॉर्मेंस और मजबूत टिकाऊपन देता है.

अगली पीढ़ी की t.idal 2.0 इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम

सिएरा में नया t.idal 2.0 इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है. यह भारत में किसी ICE कार में पहली बार इस्तेमाल हुआ Ethernet-आधारित सिस्टम है. यह 1 Gbps तक की तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड देता है. इसमें 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे गाड़ी की क्लाउड से बात करना, ओटीए (OTA) अपडेट लेना और सिस्टम अपग्रेड बहुत जल्दी हो जाते हैं.

सिस्टम में सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटिंग, हाई-स्पीड CAN-FD नेटवर्क और लो-लेटेंसी ECU कम्युनिकेशन है. कंपनी के अनुसार इस प्लेटफॉर्म में शुरुआत से ही मजबूत साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड-बैकअप स्टोरेज और बेहतर सॉफ्टवेयर लाइफसाइकल मैनेजमेंट दिया गया है.

लॉन्च और कीमत

टाटा सिएरा भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुकी है. इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.

जानकारीडिटेल
शुरुआती कीमत₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम)
बुकिंग शुरू होने की तारीख16 दिसंबर 2025
डिलीवरी शुरू होने की तारीख15 जनवरी 2026

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भाग रहा शेयर, कर्ज लगभग जीरो, भाव ₹20 से कम; अब कंपनी करेगी अमेरिकी में निवेश!