इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर! शेयरों में हलचल, आशीष कचोलिया का भी लगा है पैसा; भाव ₹10 से कम
मौजूदा भाव पर यह शेयर अपने हाई से करीब 59.65 प्रतिशत नीचे है. पिछले एक हफ्ते में करीब 8.21 प्रतिशत गिरावट आई, पिछली तिमाही में 3.35 प्रतिशत कमजोरी रही और एक साल में करीब 47.54 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई.
सोमवार के कारोबार में Jyoti Structures Ltd के शेयरों में हलचल देखने को मिली. वजह रही कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर. कारोबार के दौरान शेयर 6.83 प्रतिशत टूटकर 9 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 9.66 रुपये से नीचे है. इंट्राडे में शेयर 9.81 रुपये तक गया, लेकिन बाद में दबाव में आ गया. मौजूदा भाव पर यह शेयर अपने हाई से करीब 59.65 प्रतिशत नीचे कामकाज कर रहा है. सितंबर 2025 तक आशीष कचोलिया की कंपनी Bengal Finance and Investment Pvt Ltd के पास इसमें 1.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे यह स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है.
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कंपनी को Adani Electricity Mumbai Ltd से महाराष्ट्र में ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तहत EHV 220kV / 110kV ट्रांसमिशन लाइन मॉडिफिकेशन से जुड़ा है. यह काम लंप सम टर्नकी बेसिस पर किया जाएगा, जिसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग और सभी जरूरी उपकरणों की सप्लाई शामिल है. साथ ही सर्वे, फाउंडेशन, टावर और मोनोपोल खड़ा करना, वायरिंग, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम भी कंपनी करेगी.
ऑर्डर की वैल्यू और अवधि
इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 88.33 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट 12 महीने के भीतर पूरा करना होगा. यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करता है और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में इसकी क्षमता को दिखाता है.
शेयर का प्रदर्शन
Jyoti Structures का 52 हफ्ते का हाई 22.18 रुपये और लो 7.94 रुपये हैं. मौजूदा भाव पर यह शेयर अपने हाई से करीब 59.65 प्रतिशत नीचे है. पिछले एक हफ्ते में करीब 8.21 प्रतिशत गिरावट आई, पिछली तिमाही में 3.35 प्रतिशत कमजोरी रही और एक साल में करीब 47.54 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई. हालांकि, पिछले 3 साल में इस शेयर ने 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है. यह 52 हफ्तों के लो से करीब 13.35 प्रतिशत ऊपर है.
क्या करती है कंपनी?
Jyoti Structures Ltd. (JSL) एक ऐसी कंपनी है जो बिजली को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए जरूरी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) बनाती है. यह कंपनी हाई वोल्टेज बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों का काम करती है. JSL पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेती है. जैसे डिजाइन बनाना, निर्माण करना, टेस्ट करना, लगाना और उसे चालू करना. कंपनी बड़े और कठिन इलाकों में भी बिजली की लाइनें बिछाने का काम करती है और मजबूत व भरोसेमंद बिजली नेटवर्क तैयार करती है, ताकि घरों, फैक्ट्रियों और शहरों तक बिजली आसानी से पहुंच सके.
इसे भी पढ़ें- इस माइक्रोकैप कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर, शेयरों में आई हलचल, भाव 50 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
