इस माइक्रोकैप कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर, शेयरों में आई हलचल, भाव 50 रुपये से कम
पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 11.57 प्रतिशत टूटा है, तिमाही में 19.57 प्रतिशत और साल भर में करीब 5.95 प्रतिशत की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 37.73 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से कंपनी माइक्रोकैप है. हाल ही में शेयर ने नया 52 हफ्ते का निचला स्तर भी छुआ है.
सोमवार के कारोबार में माइक्रोकैप कंपनी We Win Ltd के शेयर में गिरावट देखने को मिली. शेयर 5.55 प्रतिशत टूटकर 37.13 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 39.31 रुपये से नीचे है. इंट्राडे में शेयर 40.8 रुपये तक गया, लेकिन बाद में दबाव में आ गया. इस दौरान बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली थी. हाल ही में शेयर ने नया 52-हफ्ते का निचला स्तर भी छुआ है. अब देखना होगा कि क्या इस ऑर्डर से इसके शेयरों को बूस्ट मिलता है या नहीं?
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी कि उसे मध्य प्रदेश के नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (SUMAN) प्रोग्राम में काम करने का ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट में कंपनी को Integrated Command and Control Centres और जिला हेल्पडेस्क की स्थापना, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है.
ऑर्डर की वैल्यू और अवधि
इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 14.11 करोड़ रुपये है, जो GST को छोड़कर है. यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए है और अच्छे प्रदर्शन की स्थिति में इसे 2 साल तक और बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने साफ किया है कि इस डील में प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.

शेयर का प्रदर्शन
We Win Ltd का 52 हफ्ते का हाई 77.8 रुपये और लो 35.38 रुपये हैं. मौजूदा स्तर पर यह अपने लो से थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रहा है, लेकिन प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 11.57 प्रतिशत टूटा है, तिमाही में 19.57 प्रतिशत और साल भर में करीब 5.95 प्रतिशत की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 37.73 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से कंपनी माइक्रोकैप है. हाल ही में शेयर ने नया 52 हफ्ते का निचला स्तर भी छुआ है.
क्या करती है कंपनी?
वी विन लिमिटेड एक बीपीओ कंपनी है, जो कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी कॉल सेंटर और सपोर्ट सेंटर के माध्यम से ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करती है. कंपनी वी विन लिमिटेड आधुनिक तकनीक के साथ next-generation सिटीजन एक्सपीरियंस कॉन्टैक्ट सेंटर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं भी उपलब्ध कराती है. भारत के 8 बड़े राज्यों में यह कंपनी B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) थर्ड पार्टी कस्टमर सर्विस देती है और इसकी खास बात यह है कि यह 20 अलग-अलग भाषाओं में ग्राहकों को सपोर्ट प्रदान कर सकती है.
इसे भी पढ़ें- बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर! शेयरों में हलचल, आशीष कचोलिया का भी लगा पैसा; भाव ₹10 से कम
Gold-Silver ETF के लिए नया नियम: 1 अप्रैल 2026 से खत्म हो जाएंगे ये चार्ज, घरेलू बाजार से तय होंगी कीमतें, मिलेंगे ये फायदे
इस हफ्ते OTT पर धमाका, Netflix से Prime Video तक इस हफ्ते क्या नया रिलीज हुआ; पूरी लिस्ट देखें
