आखिरी मिनटों में बाजार ने दिखाई तेज रिकवरी, Sensex 243 तो Nifty 64 अंक गिरकर बंद; इन फैक्टर्स का दिखा असर

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद आखिरी मिनटों में तेज रिकवरी के बावजूद नुकसान में बंद हुआ. Sensex 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 पर और Nifty 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर बंद हुआ. बाजार पर कच्चे तेल की ऊंची कीमत, बॉन्ड यील्ड में तेजी, कमजोर अमेरिकी बाजार और FII बिकवाली का दबाव रहा.

Sensex 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 पर और Nifty 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर बंद हुआ. Image Credit: money9live

Highlights

  • शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में भारी गिरावट देखने को मिली. .
  • आखिरी मिनटों में बाजार ने तेज रिकवरी की, लेकिन दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.
  • Sensex 243 अंक और Nifty 64 अंक टूटकर बंद हुआ

शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में Sensex 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 भी 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ. बाजार पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, बॉन्ड यील्ड में तेजी, कमजोर अमेरिकी बाजार और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव रहा. इसके अलावा एक्सपायरी से पहले लॉन्ग पोजीशन में हुई बिकवाली ने भी बाजार की कमजोरी बढ़ाई. शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन आखिरी मिनटों में बाजार ने तेज रिकवरी की. हालांकि, इस रिकवरी के बावजूद Sensex और Nifty गिरावट के साथ बंद हुए.

क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों से दबाव

भारतीय बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतों में तेजी चिंता का कारण बनी हुई है. कारोबार के दौरान ब्रेंट करीब 105.10 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं US क्रूड करीब 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भारत के आयात बिल और मार्केट के सेंटीमेंट पर दबाव बना रहा.

रुपये में भी कमजोरी

मंगलवार को रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी दिखाई. रुपया 96.03 के स्तर पर खुला और कमजोर होकर 96.13 प्रति डॉलर तक पहुंच गया. सोमवार को यह 95.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. यानी शुरुआती कारोबार में रुपये में 16 पैसे की कमजोरी रही. कमजोर रुपया भी बाजार के लिए अतिरिक्त दबाव का कारण बना.

FII सेलिंग का असर

बाजार पर बॉन्ड यील्ड और विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की बिकवाली का भी असर रहा. 6.94 फीसदी 2036 सरकारी बॉन्ड की यील्ड दोपहर के आसपास 7.1679 फीसदी रही. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार की धारणा कमजोर बनी रही.

IT में ज्यादा गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT 1.48 फीसदी गिरा. Consumer Durables इंडेक्स में 2.71 फीसदी की गिरावट रही. Realty 2 फीसदी, Chemical 2.31 फीसदी और Auto 1.33 फीसदी नीचे रहे. FMCG में 1.05 फीसदी और Cement में 1.64 फीसदी की गिरावट रही. Oil and Gas इंडेक्स भी 0.87 फीसदी कमजोर हुआ.

ये भी पढ़ें- आखिरी 30 मिनट में क्या मार्केट में मचेगी उथल-पुथल? वीकली-मंथली F&O एक्सपायरी आज, साथ में CAS का भी लगेगा तड़का

Metal और Pharma ने संभाला बाजार

गिरावट वाले बाजार में कुछ सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. Nifty Metal 0.78 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty Pharma में 0.64 फीसदी की तेजी रही. Healthcare 0.15 फीसदी और Media 0.11 फीसदी ऊपर बंद हुए. Sensex में Adani Ports 1.47 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 1.27 फीसदी, Tata Steel 1.21 फीसदी और NTPC 0.92 फीसदी चढे़.