Stock in Focus: आज फोकस में रहेंगे RIL, जियो फाइनेंशियल, टाटा टेक और विप्रो समेत कई शेयर, दिख सकती है हलचल

Stock in Focus Today: कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनियों के तिमाही नतीजों, आईपीओ से जुड़ी गतिविधियों और कारोबारी अपडेट के कारण निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी.

फोकस में रहेंगे ये शेयर. Image Credit: Money9live

Stock in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 15 अक्टूबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा टेक्नोलॉजीज, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और विप्रो समेत कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनियों के तिमाही नतीजों, आईपीओ से जुड़ी गतिविधियों और कारोबारी अपडेट के कारण निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी. बुधवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. थोक महंगाई के उम्मीद से ज्यादा रहने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की.

रिलायंस इंडस्ट्रीज: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस इश्यू में 27 करोड़ तक इक्विटी शेयर शामिल होंगे. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ भारतीय बाजार के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल हो सकता है. इस घटनाक्रम का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

टाटा टेक्नोलॉजीज

टाटा टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 5% घटकर 171.4 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 181 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. हालांकि, कंपनी के कारोबार में कुछ सकारात्मक संकेत भी रहे.

स्थिर करेंसी आधार पर अमेरिकी डॉलर में रेवेन्यू सालाना आधार पर 22% बढ़ा, जबकि सर्विसेज से होने वाले रेवेन्यू में 26% की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी को पूरे वित्त वर्ष में दोहरे अंकों की मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 780 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान अवधि में यह 581 करोड़ रुपये था.

कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 15.5% बढ़कर 2,534 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 2,193 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और विप्रो के नतीजों पर नजर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और विप्रो के शेयर भी निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. दोनों कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे गुरुवार को घोषित होने वाले हैं. इनके वित्तीय प्रदर्शन, प्रबंधन की टिप्पणियों और आगे की कारोबारी संभावनाओं पर बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है.

IDBI बैंक

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने 52,878 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन में IDBI बैंक के स्ट्रेटेजिक रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है. फेयरफैक्स फाइनेंशियल्स को हिस्सेदारी बेचने के लिए क्वालिफाइड बिडर के तौर पर चुना गया है, जबकि सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) रीस्ट्रक्चर्ड एंटिटी में कुल 34% हिस्सेदारी रखेंगे.

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना सेंट्रल बैंक के मास्टर निर्देशों के तहत करेंसी चेस्ट से जुड़े ऑपरेशनल नियमों का पालन न करने के कारण लगाया गया है. जुर्माने की रकम में 9 सितंबर, 2026 को 2,91,750 रुपये और 11 सितंबर, 2026 को 1,33,800 रुपये, 1,34,600 रुपये और 2,99,600 रुपये शामिल हैं.

बैंक ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से ऑपरेशनल था और जुर्माने की रकम सीधे RBI के पास मौजूद बैंक के अकाउंट से काट ली गई. समय-समय पर किए जाने वाले मिलान (रिकॉन्सिलिएशन) के दौरान इन कटौतियों का पता चला. बैंक ने आगे कहा कि वह अपने रिपोर्टिंग सिस्टम को मजबूत कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी कटौतियों का समय पर पता लगाया जा सके.

एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज

एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज मार्च 2028 तक स्टेनलेस स्टील होज, होज असेंबली और लिक्विड कूलिंग सिस्टम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 202 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने का प्लान बना रही है.

इन कंपनियों के नतीजे भी आज

गुरुवार को कई अन्य कंपनियां भी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं.

  • नेस्ले इंडिया
  • टेक महिंद्रा
  • पॉलीकैब इंडिया
  • एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस
  • इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC)
  • एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी.
  • पर्सिस्टेंट सिस्टम्स
  • टाटा कम्युनिकेशंस
  • एंजेल वन
  • एलएंडटी फाइनेंस
  • साउथ इंडियन बैंक
  • आईआईएफएल फाइनेंस

यह भी पढ़ें: Jio IPO का प्राइस बैंड तय, एक लॉट में 12 शेयर; 30213 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान, जानें- हर बड़े अपडेट्स