Stock to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, HCL Tech से IRFC और NCC तक में बड़े कॉरपोरेट ट्रिगर

Stock to Watch Today: HCL टेक्नोलॉजीज, NLC इंडिया, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, NCC, IRFC समेत कई कंपनियों ने हाल में अहम कारोबारी घोषणाएं की हैं. 29 सितंबर को कुछ कंपनियों के शेयरों में कॉरपोरेट अपडेट के चलते हलचल देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: @Money9live

Stock to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 29 सितंबर को कुछ कंपनियों के शेयरों में कॉरपोरेट अपडेट के चलते हलचल देखने को मिल सकती है. HCL टेक्नोलॉजीज, NLC इंडिया, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, NCC, IRFC समेत कई कंपनियों ने हाल में अहम कारोबारी घोषणाएं की हैं. इनमें नए ऑर्डर, अधिग्रहण, फंड जुटाने और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग से जुड़े अपडेट शामिल हैं.

HCL Technologies

HCL Technologies की सॉफ्टवेयर इकाई HCLSoftware ने क्रोएशिया की कंपनी Robotiq.ai का अधिग्रहण करने की योजना की घोषणा की है. यह डील करीब 90 लाख यूरो का है. कंपनी के मुताबिक, इस अधिग्रहण से एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन क्षमता मजबूत होगी. साथ ही HCL UnO Agentic की AI orchestration क्षमताओं का विस्तार होगा.

NLC India

NLC India ने 28 सितंबर को 4,000 कमर्शियल पेपर जारी और आवंटित किए. प्रत्येक कमर्शियल पेपर का फेस वैल्यू 5 लाख रुपये है. इस तरह कुल इश्यू का मूल्य 200 करोड़ रुपये है.

Power Mech Projects

Power Mech Projects को तेलंगाना पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन से 279.20 करोड़ रुपये का ऑपरेशन और मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट YTPS में ऐश हैंडलिंग और कोल हैंडलिंग प्लांट के व्यापक O&M और रखरखाव से जुड़ा है. प्रोजेक्ट में 800 MW की पांच यूनिट शामिल हैं.

NCC

NCC को आंध्र प्रदेश सरकार से 1,076.71 करोड़ रुपये का बड़ा वाटर सप्लाई ऑर्डर मिला है. कंपनी को अनकापल्ली जिले के अनकापल्ली सेगमेंट में Yeleru Reservoir के तहत Multi Village Scheme के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने का काम मिला है.

IRFC

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के साथ 4,200 करोड़ रुपये का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है. इस फंड का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को वित्त उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा.

Ellenbarrie Industrial Gases

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसिस को BHEL से 480.73 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके तहत ओडिशा में 1,200 TPD क्रायोजेनिक एयर सेपरेशन यूनिट स्थापित की जाएगी. प्रोजेक्ट को FY29 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है और इसका एग्जीक्यूशन आठ तिमाहियों में किया जाएगा.

Vikram Solar

विक्रम सोलर को महाराष्ट्र में डीसेंट्रलाइज्ड सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 400 MW मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है. कंपनी N-type TOPCon G12R मॉड्यूल की सप्लाई करेगी. डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की योजना है.

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने अपनी दो सब्सिडियरीज को कुल 11.13 करोड़ रुपये में बेचने की जानकारी दी है. इनमें एक सब्सिडियरी की बिक्री Montecarlo Energy को 3.72 करोड़ रुपये और दूसरी की बिक्री Apraava Energy को 7.41 करोड़ रुपये में की गई है.

Piramal Finance

Piramal Finance ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक के सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दी है.

HEC इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स

कंपनी को स्टेलर मैन्युफैक्चरर्स से 66 KV GETCO बे एक्सटेंशन और अंडरग्राउंड ट्रांसमिशन लाइन की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए 19.5 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है.

आर्टिफैक्ट प्रोजेक्ट्स

कंपनी ने साउथ सेंट्रल रेलवे से 21.13 करोड़ रुपये का रेलवे कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. यह इस इंडस्ट्री में कंपनी का पहला ऐसा कॉन्ट्रैक्ट है.

यह भी पढ़ें: भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा प्लांट, ट्रंप ने 15 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का किया ऐलान

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.