Stocks to Watch : HCLTech, BEL, CONCOR, SBI समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
13 जुलाई को बाजार फ्लैट बंद होने के बाद 14 जुलाई के कारोबार में कई शेयर फोकस में रहेंगे. HCLTech के मजबूत तिमाही नतीजे, BEL को 572 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर, Grasim का 17,200 करोड़ रुपये का अधिग्रहण, ICICI Prudential के बेहतर नतीजे, SBI, Emcure, CONCOR और Poonawalla Fincorp के अहम कॉरपोरेट अपडेट निवेशकों की नजर में रहेंगे.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में 13 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 47.01 अंक बढ़कर 77,616.40 पर और निफ्टी 4.10 अंक की तेजी के साथ 24,211 पर बंद हुए. इसके अलावा क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की नजर बाजार पर जा टिकी है. अब 14 जुलाई के कारोबार में कई कंपनियों के हालिया अपडेट के चलते उनके शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. आइए जानते हैं कौन से शेयर फोकस में रह सकते हैं.
HCLTech
HCLTech ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से बेहतर है. वहीं, ऑपरेशनल इनकम 14 प्रतिशत बढ़कर 34,579 करोड़ रुपये पहुंच गई.
Bharat Electronics (BEL)
डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी BEL को 22 जून 2026 के बाद से 572 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं. नए ऑर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है.
Grasim Industries
ग्रासिम इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी Aditya Birla Renewables (ABRen) ने Shell Overseas Investment B.V. से Sprng Energy समूह का अधिग्रहण करने के लिए समझौता किया है. इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू करीब 17,200 करोड़ रुपये है.
ICICI Prudential Life Insurance
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.1 प्रतिशत बढ़ा है. कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी के चलते मुनाफे में यह सुधार देखने को मिला.
State Bank of India (SBI)
SBI ने अपनी लंदन शाखा के जरिए 200 मिलियन डॉलर के Senior Unsecured Reg-S Floating Rate Notes सफलतापूर्वक जारी किए हैं. इन बॉन्ड्स की लिस्टिंग India INX, GIFT City में होगी.
Emcure Pharmaceuticals
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स अपनी सब्सिडियरी कंपनी Gennova Biopharmaceuticals में बची हुई 12.05 प्रतिशत हिस्सेदारी 231.87 करोड़ रुपये में खरीदेगी. इस अधिग्रहण के बाद Gennova कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी.
Container Corporation of India (CONCOR)
सरकारी कंपनी CONCOR ने जून तिमाही में कंटेनर वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. यह बढ़ोतरी एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट (EXIM) और घरेलू कार्गो दोनों से मिली है.
Poonawalla Fincorp
कंपनी की फाइनेंस कमेटी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 500 करोड़ रुपये तक के सुरक्षित, सूचीबद्ध और रिडीमेबल नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दे दी है. प्रत्येक एनसीडी का फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगा और इन्हें डिमैट रूप में जारी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.