गदर मचा रहा ये ज्वेलरी स्टॉक, 4 दिन में 39% उछला, जानिए किन वजहों से नॉनस्टॉप आ रही रैली?
कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि दूसरी तिमाही की शुरुआत भी पॉजिटिव रही है. त्योहारी और शादी के सीजन से पहले ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में बेहतर मांग और नए स्टोरों की वजह से कारोबार की रफ्तार बनी रहेगी.
Kalyan Jewellers India के शेयरों में सोमवार को भी जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बीएसई मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया. पिछले चार कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 39 प्रतिशत उछल चुका है, जिससे कंपनी को लेकर निवेशकों का भरोसा फिर मजबूत हुआ है. आइए जानते हैं कि इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?
सभी कारोबार से मजबूत ग्रोथ
जून तिमाही में Kalyan Jewellers की कंसोलिडेटेड आय 38 प्रतिशत बढ़ी. भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत रहा, जहां रेवेन्यू में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान Same Store Sales Growth (SSSG) करीब 28 प्रतिशत रही. वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में करीब 35 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई. कंपनी के पश्चिम एशिया कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कुल कंसोलिडेटेड आय में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत रही.
Candere ने दिखाई सबसे तेज ग्रोथ
कंपनी के डिजिटल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. इस कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 112 प्रतिशत बढ़ा. ऑनलाइन ज्वेलरी की बढ़ती मांग और कंपनी की ओमनीचैनल रणनीति से इस सेगमेंट को लगातार फायदा मिल रहा है.
स्टोर विस्तार पर कंपनी का जोर
कंपनी ने जून तिमाही के दौरान 12 नए Kalyan Jewellers शोरूम और 5 नए Candere स्टोर शुरू किए. इसके बाद 30 जून तक कंपनी का कुल शोरूम नेटवर्क बढ़कर 524 आउटलेट हो गया, जिससे संगठित ज्वेलरी बाजार में उसकी मौजूदगी और मजबूत हुई है.
त्योहारी और शादी के सीजन से उम्मीदें
कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि दूसरी तिमाही की शुरुआत भी पॉजिटिव रही है. त्योहारी और शादी के सीजन से पहले ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में बेहतर मांग और नए स्टोरों की वजह से कारोबार की रफ्तार बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
टूटेंगे DMart के शेयर? ब्रोकरेज ने इस वजह से जताई चिंता, जानें कहां तक गिरेगा स्टॉक?
क्रूड उबला, बाजार टूटा; सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा गिरा, रुपया 38 पैसे कमजोर, ऑटो-मेटल शेयरों में बिकवाली
