Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
13 जुलाई के कारोबारी सत्र में HCLTech, Avenue Supermarts (DMart), Just Dial, LTM, HDFC Bank, JSW Energy, Sterlite Technologies और Power Grid के शेयर फोकस में रहेंगे. HCLTech के तिमाही नतीजे, DMart के मजबूत Q1 रिजल्ट, HDFC Bank की फंड जुटाने की योजना, JSW Energy के नए ऑर्डर और कच्चे तेल की चाल से जुड़े शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 828 अंक और निफ्टी 244 अंक चढ़कर बंद हुए. टीसीएस के उम्मीद से बेहतर जून तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जबकि बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया. अब 13 जुलाई के कारोबारी सत्र में कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Avenue Supermarts (DMart)
डीमार्ट चलाने वाली कंपनी Avenue Supermarts का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत बढ़कर 860.6 करोड रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 773 करोड रुपये था.
कंपनी की आय 14.9 प्रतिशत बढ़कर 18,794 करोड रुपये रही, जबकि EBITDA 15.4 प्रतिशत बढ़कर 1,499 करोड रुपये हो गया. EBITDA मार्जिन लगभग स्थिर रहकर 7.97 प्रतिशत रहा.
Just Dial
कंपनी Just Dial ने जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ नेट प्रॉफिट दर्ज किया. कंपनी की आय बढ़ी, हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन में हल्की कमी देखने को मिली.
LTM
कंपनी ने जून तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया. रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रही, लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा. मिश्रित मांग के बावजूद मार्जिन मजबूत रहने से शेयर पर नजर रहेगी.
क्रूड ऑयल से जुड़े शेयर
सोमवार को क्रूड ऑयल से जुड़े शेयर भी फोकस में रहेंगे. खबर है कि ईरान ने एक बार फिर Strait of Hormuz को बंद करने की कार्रवाई की है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आती है तो BPCL, HPCL, IOC जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, ONGC, Oil India, पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
HCLTech
आईटी दिग्गज HCLTech सोमवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी. इसके अलावा Bajaj Consumer, ICICI Prudential AMC और Nuvoco Vistas भी अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.
HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक ने शेयरधारकों से 60,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मांगी है. बैंक यह राशि Additional Tier-I बॉन्ड, Tier-II बॉन्ड और लॉन्ग टर्म इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट से जुटाने की योजना बना रहा है.
JSW Energy
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी JSW Energy PSP Eleven Ltd. को Bondada Renewable Energy से 443.74 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर Battery Energy Storage System (BESS) और Power Conversion System (PCS) की सप्लाई से जुड़ा है.
Sterlite Technologies (STL)
ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी Sterlite Technologies ने बताया कि उसे Fujikura Ltd. के साथ चल रहे यूरोपीय पेटेंट विवाद में बड़ी जीत मिली है. European Patent Office (EPO) ने फुजिकुरा के यूरोपीय पेटेंट EP 3796060 को पूरी तरह रद्द कर दिया है.
Power Grid Corporation
सरकारी कंपनी Power Grid Corporation of India को Krishnagiri REZ Phase-I ट्रांसमिशन परियोजना के लिए Tariff Based Competitive Bidding (TBCB) प्रक्रिया के तहत सफल बोलीदाता घोषित किया गया है. यह खबर कंपनी के शेयर पर असर डाल सकती है.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव
Ujjivan से लेकर Capital Small Finance Bank तक, इन 3 SFB Stocks पर रख सकते हैं नजर; जानें शेयर का हाल
ई वेस्ट सेक्टर में किस शेयर पर लगाएं दांव, Namo eWaste या Eco Recycling कौन देगा बेहतर रिटर्न
