Q1 बिजनेस अपडेट ने भरी रफ्तार, Kalyan Jewellers में 11% से ज्यादा की आई तेजी, रडार पर रखें स्टॉक

पिछले एक महीने में शेयर करीब 15 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, तीन महीनों में इसमें 8 प्रतिशत और छह महीनों में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर करीब 29 प्रतिशत टूटा है. इसके बावजूद, पांच साल के नजरिए से देखें तो इस शेयर ने निवेशकों को 429 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

सोने के शेयरों में तेजी. Image Credit: money9

Kalyan Jewellers के शेयरों में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 416 रुपये पर पहुंच गए. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर करीब 5.5 प्रतिशत चढ़ा था. यानी सिर्फ दो दिनों में शेयर ने करीब 16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की. इस उछाल की वजह कंपनी का मजबूत पहली तिमाही (Q1 FY27) का बिजनेस अपडेट रहा.

पहली तिमाही में कारोबार रहा मजबूत

7 जुलाई को जारी एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 38 प्रतिशत बढ़ा. इस बढ़त में भारत और अंतरराष्ट्रीय कारोबार दोनों का अहम योगदान रहा. भारत में कंपनी के कारोबार ने 38 प्रतिशत से ज्यादा की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. कंपनी के अनुसार, देशभर के प्रमुख बाजारों में मजबूत मांग और सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ की वजह से यह प्रदर्शन बेहतर रहा.

अंतरराष्ट्रीय कारोबार और Candere ने भी दिखाया दम

कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी मजबूत रहा. विदेशी बाजारों से रेवेन्यू में करीब 35 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई. वहीं, मिडिल- ईस्ट में कारोबार करीब 30 प्रतिशत बढ़ा. कंपनी के कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत रही. डिजिटल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere ने भी शानदार प्रदर्शन किया. तिमाही के दौरान इसका रेवेन्यू 112 प्रतिशत बढ़ा. इसी अवधि में कंपनी ने भारत में 12 नए Kalyan Jewellers शोरूम और 5 नए Candere शोरूम शुरू किए.

आगे भी मजबूत कारोबार की उम्मीद

कंपनी का कहना है कि मौजूदा तिमाही की शुरुआत भी पॉजिटिव रही है. आने वाले त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए कंपनी नए शोरूम, नए ज्वेलरी कलेक्शन और मार्केटिंग कैंपेन की तैयारी कर रही है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इससे कारोबार की रफ्तार आगे भी बनी रहेगी.

शेयर का प्रदर्शन

Kalyan Jewellers का शेयर 11 जून 2026 को 327.15 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, 24 जुलाई 2025 को इसने 617.30 रुपये का 52-वीक हाई बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर करीब 15 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, तीन महीनों में इसमें 8 प्रतिशत और छह महीनों में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर करीब 29 प्रतिशत टूटा है. इसके बावजूद, पांच साल के नजरिए से देखें तो इस शेयर ने निवेशकों को 429 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.