टूटेंगे DMart के शेयर? ब्रोकरेज ने इस वजह से जताई चिंता, जानें कहां तक गिरेगा स्टॉक?
सोमवार के कारोबार में Avenue Supermarts का शेयर करीब 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000.4 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले तीन महीनों में इसमें 9.09 प्रतिशत और एक साल में 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
DMart Share Price : ब्रोकरेज हाउस Emkay ने Avenue Supermarts (DMart) पर अपनी ‘SELL’ रेटिंग बरकरार रखी है और 3,700 रुपये का टारगेट प्राइस दोहराया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ धीमी हो रही है, निवेश पर रिटर्न (RoIC) कमजोर पड़ रहा है और मौजूदा वैल्यूएशन काफी महंगा है. कंपनी के शेयर पिछले तीन महीनों में इसमें 9.09 प्रतिशत और एक साल में 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
जून तिमाही का प्रदर्शन
Emkay के मुताबिक, DMart ने जून तिमाही में 15 प्रतिशत रेवेन्यू वृद्धि और 13 प्रतिशत नेट प्रॉफिट वृद्धि दर्ज की, जो बाजार के अनुमान के अनुरूप रही. हालांकि, कंपनी का प्रदर्शन बहुत मजबूत नहीं माना गया.
पुराने स्टोरों की ग्रोथ धीमी
ब्रोकरेज के अनुसार, चौथी तिमाही में आई तेजी के बाद पहली तिमाही में Like-for-Like (LFL) ग्रोथ घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई. नए स्टोर धीरे-धीरे परिपक्व हो रहे हैं, जबकि बड़े महानगरों में पुराने स्टोरों की बिक्री लगभग स्थिर बनी हुई है.
DMart Ready कारोबार में भी सुस्ती
Emkay ने बताया कि DMart Ready ने अपना संचालन घटाकर अब केवल 11 शहरों तक सीमित कर दिया है. इसके चलते सहायक कंपनी के रेवेन्यू में केवल 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. वहीं, पहली तिमाही में सब्सिडियरी कंपनी का घाटा बढ़कर 75.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 56.9 करोड़ रुपये था.
1,000 करोड रुपये के NCD जारी करेगी कंपनी
कंपनी के बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है. Emkay का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि कंपनी को अपने विस्तार के लिए लगातार बाहरी पूंजी की जरूरत पड़ रही है.
शेयर का प्रदर्शन
सोमवार के कारोबार में Avenue Supermarts का शेयर करीब 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000.4 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले तीन महीनों में इसमें 9.09 प्रतिशत और एक साल में 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
PC Jeweller Q1 Results: मुनाफा 37% बढ़कर 222 करोड़ रुपये, जल्द कर्ज मुक्त होगी कंपनी
Closing Bell: क्या निफ्टी जाएगा 25000 के पार, IT में खरीदारी तो बैंकिंग पर दबाव, कुछ ऐसा रहा बाजार का हाल
वोलेटाइल बाजार में कमाई का मौका! Nifty50 के इन शेयरों में दिख रहा दम; ये हैं इस हफ्ते के मजबूत दांव
