Stocks to Watch: Paytm, Meesho, Nykaa और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर रखें नजर, आज दिख सकती है हलचल
Stocks to Watch Today: मंगलवार 4 अगस्त के कारोबार में कुछ चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी, क्योंकि किसी कंपनी ने डील की है, तो किसी को ऑर्डर मिला है. जिसकी वजह से इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

Stocks to Watch Today: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली और दोनों ही इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए. शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते से लौटी तेजी अब तक बरकरार रही है. क्रूड की कम होती कीमतों ने सेंटीमेंट को बेहतर किया है. मंगलवार 4 अगस्त के कारोबार में कुछ चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी, क्योंकि किसी कंपनी ने डील की है, तो किसी को ऑर्डर मिला है, जिसकी वजह से इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही के नतीजे
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल, FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका), भारती हेक्साकॉम, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, इमामी, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रेफाइट इंडिया, ग्रीव्स कॉटन, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, मैरिको, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, PNB हाउसिंग फाइनेंस, यूनाइटेड ब्रेवरीज और UNO मिंडा आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगी.
One 97 Communications (पेटीएम)
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, SAIF Partners ब्लॉक डील के ज़रिए Paytm में 2.3% हिस्सेदारी बेच सकती है. इस डील का साइज 2,002 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 1,339.65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Meesho
रिपोर्ट के अनुसार, Peak XV Partners और Elevation Capital ब्लॉक डील के ज़रिए Meesho में 2.3% हिस्सेदारी (10.5 करोड़ शेयर) बेच सकती हैं. इस डील की साइज 1,900 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 182.08 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
एलआईसी
भारत सरकार ने 4-5 अगस्त को ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए Life Insurance Corporation of India (LIC) में 6.5% तक हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. बेस ऑफर साइज पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2.5% (31.62 करोड़ इक्विटी शेयर) है, और ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी (50.59 करोड़ शेयर) उपलब्ध है. फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
VVIP Infratech
कंपनी को दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश में मोहम्मदपुर माजरी और कंझावला में प्रस्तावित घरेलू सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े सीवरेज कार्यों के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LOI) मिला है. इस प्रोजेक्ट की कीमत 198.50 करोड़ रुपये है और इसे 24 महीनों में पूरा किया जाना है.
UPL
UPL Corporation के CEO और UPL Group के सीनियर मैनेजमेंट टीम के सदस्य माइक फ्रैंक ने इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्होंने निजी कारणों से अमेरिका जाने का फैसला किया है. इसके अनुसार, साढ़े चार साल का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद 31 अगस्त, 2026 से UPL Group के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: F&O ट्रेडर्स सावधान! ITR में की है अगर ये गलती तो आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.