Stocks to Watch: IRCON, Federal Bank, Ather Energy समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!

आज के सत्र में शेयर बाजार में कई स्टॉक्स सुर्खियों में रह सकते हैं. तिमाही नतीजों से लेकर हिस्सेदारी बिक्री, ऑर्डर जीत और रेगुलेटरी मंजूरी तक, बाजार के लिए आज खबरों से भरा दिन है. आइए डालते हैं एक नजर उन शेयरों पर जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: Freepik/Canva

बीते कारोबारी दिन बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 84,234 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 19 अंकों की बढ़त के साथ 25,954 पर बंद हुआ था. आज, 12 फरवरी के कारोबार में शेयर बाजार में कई स्टॉक्स सुर्खियों में रह सकते हैं. तिमाही नतीजों से लेकर हिस्सेदारी बिक्री, ऑर्डर जीत और रेगुलेटरी मंजूरी तक, बाजार के लिए आज खबरों से भरा दिन है. आइए डालते हैं एक नजर उन शेयरों पर जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

आज आने वाले नतीजे

आज कई बड़ी और मिड-कैप कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं. इनमें Hindustan Unilever, ONGC, Coal India, Lupin, Hindalco Industries, Honasa Consumer, Abbott India, Bajaj Hindusthan Sugar, Bharat Forge, Biocon, CRISIL, Endurance Technologies, Engineers India, HAL, Indraprastha Gas, Indian Hotels Company, IRCTC, Muthoot Finance, Natco Pharma, Petronet LNG, Rashtriya Chemicals and Fertilizers, SpiceJet, Welspun Living और Zaggle Prepaid Ocean Services शामिल हैं.

Lenskart Solutions Q3 (Consolidated YoY)

कंपनी की आय 6.4 फीसदी घटकर 4,114.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,395.5 करोड़ रुपये थी.

Patanjali Foods Q3 (Consolidated YoY)

कंपनी का मुनाफा 71 गुना उछलकर 131.03 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 1.85 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 38.3 फीसदी बढ़कर 2,307.7 करोड़ रुपये रहा.

Amara Raja Energy and Mobility Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 593.4 करोड़ रुपये हुआ, जबकि रेवेन्यू 16.5 फीसदी की तेजी के साथ 10,483.7 करोड़ रुपये रहा.

Protean eGov Technologies Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 53 फीसदी घटकर 140.2 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू 4.2 फीसदी बढ़कर 3,410.2 करोड़ रुपये रहा. इस तिमाही में 47.63 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया गया.

Concord Biotech Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 1.9 फीसदी घटकर 22.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 13.1 फीसदी बढ़कर 228.9 करोड़ रुपये पहुंचा.

AstraZeneca Pharma Q3 (YoY)

मुनाफा 15.1 फीसदी घटकर 64.5 करोड़ रुपये रहा, वहीं रेवेन्यू 13.7 फीसदी बढ़कर 277.8 करोड़ रुपये हुआ.

Dollar Industries Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 5.6 फीसदी बढ़कर 32.6 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 38.9 फीसदी की तेजी के साथ 611.6 करोड़ रुपये पहुंचा.

Yatra Online Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 8.1 फीसदी घटकर 18.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़कर 388.4 करोड़ रुपये पहुंचा.

NOCIL Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 16.7 फीसदी घटकर 8.3 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 9.2 फीसदी बढ़कर 256.8 करोड़ रुपये हुआ.

Kirloskar Oil Engines Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 28.3 फीसदी घटकर 9.25 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 0.7 फीसदी घटकर 315.8 करोड़ रुपये रहा.

IRCON International Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 56.2 फीसदी उछलकर 111.4 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि रेवेन्यू 29.2 फीसदी बढ़कर 1,872.6 करोड़ रुपये रहा.

Godrej Industries Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 99.85 करोड़ रुपये हुआ, हालांकि रेवेन्यू 18.9 फीसदी घटकर 2,119 करोड़ रुपये रहा.

Elgi Equipments Q3 (Consolidated YoY)

मुनाफा 8.7 फीसदी बढ़कर 204.6 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़कर 5,051.2 करोड़ रुपये रहा.

Federal Bank

RBI ने ICICI Prudential AMC और ICICI Bank ग्रुप की कंपनियों को Federal Bank में 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है.

Netweb Technologies

कंपनी के प्रमोटर्स करीब 3 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं. डील का अनुमानित साइज 514.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और फ्लोर प्राइस 3,027 रुपये प्रति शेयर हो सकता है.

Kernex Microsystems India

कंपनी को Banaras Locomotive Works से 411.17 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 505 On-board KAVACH यूनिट्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन से जुड़ा है.

Ather Energy

भारत सरकार और NIIF-II ने Ather Energy में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. कुल 73.33 लाख शेयरों की बिक्री 330.6 करोड़ रुपये में BSE और NSE पर की गई.

इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!

रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा यह शेयर, 6 महीने में 143% उछला; दमदार ऑर्डर बुक और तिमाही नतीजों ने फूंकी जान

तिमाही नतीजों के बाद TITAN पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला- खरीदो, ₹5000 जाएगा भाव; इस वजह से आएगी रैली?

पावर ग्रिड बूम का फायदा उठाने को तैयार ये ट्रांसफार्मर स्‍टॉक, कंपनी ने बढ़ाई क्षमता, NTPC, Tata Power, अडानी समेत ये हैं क्‍लाइंट

5 टुकड़ों में बंटेगा ये रिन्यूएबल स्टॉक! 52-वीक लो से नॉनस्टॉप आ रही रैली, रडार पर रखें शेयर

निखिल कामथ के पोर्टफोलियो में हैं ये 2 नगीने, Q3 में एक ने दिखाया दम, दूसरा हुआ बेदम, जानें कितनी है हिस्‍सेदारी