₹1,000 करोड़ का रेवेन्यू, 5 साल में 4,400% से ज्यादा रिटर्न; अब बोनस शेयर का ऐलान, इस गेमिंग स्टॉक पर रखें नजर
String Metaverse का शेयर इन दिनों चर्चा में है. कंपनी ने पहली बार 2:9 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 163.72% बढ़कर ₹1,076.55 करोड़ और नेट प्रॉफिट 190.89% बढ़कर ₹102.53 करोड़ पहुंच गया. कंपनी Web3, Blockchain, Gaming और Digital Payments सेक्टर में सक्रिय है.

String Metaverse: शेयर मार्केट में इन दिनों कुछ छोटे और कम कीमत वाले शेयर निवेशकों का ध्यान अपने तरफ खींच रहे हैं. इन्हीं में से एक है String Metaverse, जिसका शेयर वैल्यू 11 रुपये से भी कम है. कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने 100 मेगावाट (MW) के AI Data Centre की योजना का भी खुलासा किया है, जिससे यह शेयर निवेशकों की नजर में आ गया है.
पहली बार बोनस शेयर का ऐलान
String Metaverse ने अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. कंपनी 9 शेयरों पर 2 बोनस शेयर देगी. इसके लिए 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. बोनस शेयर की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में खरीदारी देखने को मिली और शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 10.81 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर 10 जून को 1 बजे के आसपास 3.66 फीसदी की गिरावट के साथ 10.28 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 4412 फीसदी का रिटर्न दिया है.
FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी के वित्तीय नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं. FY26 में कंपनी का टोटल रिवेन्यू बढ़कर 1,076.55 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 408.22 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 163.72% की ग्रोथ दर्ज की.
वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 35.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 102.53 करोड़ रुपये हो गया. यानी मुनाफे में करीब 191% की ग्रोथ हुई है. यह पहली बार है जब कंपनी का एनुअल रिवेन्यू 1,000 करोड़ रुपये और लाभ 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.
चौथी तिमाही रही सबसे मजबूत
FY26 की चौथी तिमाही कंपनी के लिए सबसे बेहतर साबित हुई. जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 365.42 करोड़ रुपये का रिवेन्यू और 34.71 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. इस मजबूत प्रदर्शन ने पूरे वित्त वर्ष के नतीजों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Web3 और Blockchain कारोबार पर फोकस
String Metaverse खुद को Web3 बेस्ड वित्तीय ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है. कंपनी गेमिंग, ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर, टोकनाइज्ड एसेट्स, हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग और डिजिटल पेमेंट्स जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है.
कंपनी के अनुसार उसके इकोसिस्टम में 50 लाख से अधिक यूजर्स जुड़ चुके हैं. कंपनी का दावा है कि उसका कस्टमर एक्विजेशन कॉस्ट केवल 5 डॉलर है, जबकि Web3 उद्योग में यह लागत 15 से 50 डॉलर तक होती है.
On-Chain वॉल्यूम में बढ़ोतरी
कंपनी ने बताया कि उसके IDLE Tokenized Asset प्लेटफॉर्म पर कुल On-Chain Volume 220 मिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है. इसके अलावा, IDLE Pools में रोजाना 1.2 से 1.3 मिलियन डॉलर का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज किया जा रहा है. यह संकेत देता है कि कंपनी का ब्लॉकचेन बेस्ड बिजनेस मॉडल केवल योजना तक सीमित नहीं है.
यह भी पढ़ें- ₹69 कीमत! मर्जर की खबर से चमका ये पेनी स्टॉक, बड़े इन्वेस्टमेंट और बंपर इंसेंटिव से पलटेगी किस्मत?
क्रेटर इकोनॉमी पर नजर
कंपनी का Idle Walk नामक Walk-to-Earn मोबाइल गेम भी चर्चा में है. इस गेम में यूजर्स को रोजाना कदम पूरे करने पर IDLE Token मिलते हैं. कंपनी इस प्लेटफॉर्म से इन-ऐप खरीदारी और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए कमाई करती है. String Metaverse का लक्ष्य गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और स्ट्रीमर्स जैसे तेजी से बढ़ते डिजिटल क्लास को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.