STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स

सरकार का कहना है कि STT बढ़ाने का मकसद डेरिवेटिव ट्रेडिंग में बढ़ती सट्टेबाजी पर लगाम लगाना और टैक्स कलेक्शन को मजबूत करना है. पिछले कुछ सालों में ऑप्शंस ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार में उतार चढ़ाव भी ज्यादा देखने को मिला है. अब जब 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी, तो ट्रेडर्स को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा. ज्यादा बार ट्रेड करने की जगह क्वालिटी ट्रेड और लॉन्ग टर्म पोजिशन पर फोकस बढ़ सकता है.

F&O Image Credit: money9LIVE/ CANVA

यूनियन बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वालों को बड़ा झटका दिया है. सरकार ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को बढ़ाने का ऐलान किया है. यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. इस फैसले के बाद फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेड करना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो जाएगा.

फ्यूचर्स पर STT सीधे ढाई गुना

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि फ्यूचर्स पर STT को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया जा रहा है. यानी अब फ्यूचर्स ट्रेड करने पर टैक्स का बोझ सीधे ढाई गुना हो जाएगा. इसका सीधा असर उन ट्रेडर्स पर पड़ेगा जो रोजाना बड़े वॉल्यूम में ट्रेड करते हैं.

ऑप्शंस ट्रेडर्स पर भी बढ़ा बोझ

सिर्फ फ्यूचर्स ही नहीं, ऑप्शंस ट्रेड करने वालों पर भी अतिरिक्त टैक्स का भार पड़ेगा. सरकार ने ऑप्शंस प्रीमियम पर STT को 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है. वहीं ऑप्शन एक्सरसाइज पर लगने वाला STT भी 0.125 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत किया जाएगा.

Old STT Vs New STT (1 लॉट निफ्टी फ्यूचर्स सेल ट्रेड के आधार पर) —NIFTY Feb Fut, 24791.80×65 QTY)

चार्ज का नामपहले (पुरानी दर)अब (नई दर 1 अप्रैल 2026 से)
ब्रोकरेज20 रुपये20 रुपये
एक्सचेंज ट्रांजैक्शन चार्ज27.88 रुपये27.88 रुपये
जीएसटी7.11 रुपये7.11 रुपये
सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स STT322.29 रुपये805.73 रुपये
सेबी टर्नओवर चार्ज1.61 रुपये1.61 रुपये
स्टांप ड्यूटी0 रुपये0 रुपये
कुल चार्ज380.50 रुपये863.94 रुपये

डेरिवेटिव बाजार में हलचल तय

बाजार जानकारों का मानना है कि इस फैसले से डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर पड़ सकता है. खासकर छोटे और रिटेल ट्रेडर्स के लिए बार बार ट्रेड करना महंगा साबित होगा. इससे इंट्राडे और हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग पर दबाव बढ़ सकता है.

सरकार का मकसद क्या है

सरकार का कहना है कि STT बढ़ाने का मकसद डेरिवेटिव ट्रेडिंग में बढ़ती सट्टेबाजी पर लगाम लगाना और टैक्स कलेक्शन को मजबूत करना है. पिछले कुछ सालों में ऑप्शंस ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार में उतार चढ़ाव भी ज्यादा देखने को मिला है.

ट्रेडर्स के लिए रणनीति बदलने का समय

अब जब 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी, तो ट्रेडर्स को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा. ज्यादा बार ट्रेड करने की जगह क्वालिटी ट्रेड और लॉन्ग टर्म पोजिशन पर फोकस बढ़ सकता है.

बजट क्विज खेलने के लिए यहां क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

शेयर बाजार में ₹12 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1800 अंक ढहा; रुपये में रिकॉर्ड गिरावट सहित इन 5 कारणों से आई तबाही

1-2 नहीं… इस हफ्ते 9 कंपनियों के बड़े कॉरपोरेट एक्शन, डिविडेंड से लेकर बोनस और स्टॉक स्प्लिट तक मौका ही मौका

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex 1400 व Nifty 400 से अधिक अंक टूटा; चंद मिनटों में निवेशकों के ₹8.25 लाख करोड़ स्वाहा

बाजार कमजोर लेकिन मुनाफा मजबूत! गिरावट के बीच इन मल्टीबैगर स्टॉक्स ने दिए जबरदस्त रिटर्न; चेक करें पूरी लिस्ट

बाजार खुलने से पहले झटका! GIFT Nifty 300 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, आज गैप डाउन ओपनिंग तय?

23 मार्च को Ceigall India, Ashok Leyland, Tata Motors समेत इन शेयरों में दिखेगी हलचल! रखें पैनी नजर