Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
सेक्टरवाइज देखें तो IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी, PSU बैंक इंडेक्स 4 फीसदी, ऑयल एंड गैस 2 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ. इस गिरावट के बाद निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.
Stock Market Closing Bell: आज, रविवार यानी बजट के दिन बाजार की शुरुआत कमजोर हुई थी. हालांकि जैसे ही संसद में बजट पेश होना शुरु हुआ वैसे ही बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. फिर जैसे ही STT बढ़ोतरी करने की बात कही गई वैसे ही बाजार भर-भराकर टूट गया. अंत में सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ 80,722 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 के नीचे क्लोज हुआ. निफ्टी पर ONGC, SBI, Hindalco Industries, Coal India और Bharat Electronics सबसे बड़े लूजर्स रहे, जबकि Wipro, TCS, Titan Company, Max Healthcare और Infosys में खरीदारी देखने को मिली और ये शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव साफ दिखा.
बुरी तरह टूटे निफ्टी के ये शेयर

मिडकैप और सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.8 फीसदी टूटा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.8 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. सेक्टरवाइज देखें तो IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी, PSU बैंक इंडेक्स 4 फीसदी, ऑयल एंड गैस 2 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ. इस गिरावट के बाद निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.

सेंसेक्स के किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

शुक्रवार को भी बाजार में बिकवाली
बीते कारोबारी सत्र बाजार गिरकर बंद हुआ था. सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 82,269 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ 25,320 पर बंद हुआ था. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटे थे. वहीं, FMCG में खरीदारी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कंटेनर बनाने वाली इन 4 कंपनियों पर रखें नजर, बजट में इस सेक्टर के लिए ₹10000 करोड़ की योजना का ऐलान
Biopharma SHAKTI से फार्मा सेक्टर में उछाल, इन दवा कंपनियों के शेयर पर रखें नजर, जानें निवेशकों को क्यों है भरोसा
टेक्सटाइल इंडस्ट्री अब झुकेगी नहीं! बजट में सेक्टर को बड़ा बूस्ट; इन 8 स्टॉक्स को मिलेगा सीधा फायदा
बजट में रेलवे को 2.93 लाख करोड़ का आवंटन, फिर भी धड़ाम ये रेलवे शेयर, 6% तक टूटे, जानें क्यों छाई निराशा
