TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

1 ठेले से 1.20 लाख का प्रॉफिट कमाता है गोलगप्पे वाला, कमाई जानकर IIT ग्रेजुएट हुए Shocked

चार IIT ग्रेजुएट यह जानकर हैरान रह गए कि एक पानी पूरी बेचने वाला एक स्टॉल से हर महीने 1.2 लाख का प्रॉफिट कमाता है. उनकी बातचीत से पता चला कि वह चार आउटलेट चलाता है, उसका अपना घर है और उनके पास एक स्कॉर्पियो एसयूवी भी है.

पानीपुरी Image Credit: Nasir Kachroo/NurPhoto via Getty Images

Highlights

  • गोलगप्पे वाले की कमाई से IITians हैरान.
  • एक स्टॉल से 1.2 लाख का प्रॉफिट.
  • चार स्टॉल, घर और स्कॉर्पियो का मालिक.

Pani Puri Seller Earning: चार IIT ग्रेजुएट्स ने पानी पूरी बेचने वाले से बातचीत की तो सभी उसकी कमाई जानकर हैरान रह गए. जल्द ही बातचीत बिजनेस प्रॉफिट, एंटरप्रेन्योरशिप और कॉर्पोरेट नौकरी की फाइनेंशियल असलियत पर चर्चा में बदल गई. वीडियो को इन्हीं में से एक आईआईटी ग्रेजुएट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इसमें उनके तीन दोस्त भी थे, जिन्होंने IIT दिल्ली, IIT कानपुर और IIT हैदराबाद में पढ़ाई की है.

वेंडर कथित तौर पर एक पानी पूरी स्टॉल से महीने में 1.2 लाख का प्रॉफिट कमाता है, जैसे-जैसे उन्हें उसके काम करने के घंटे, बिजनेस ऑपरेशन और लाइफस्टाइल के बारे में पता चला, उनकी हैरानी और बढ़ गई.

पानी पूरी बेचने वाला एक स्टॉल से महीने में 1.2 लाख का प्रॉफिट कमाता है. वीडियो में कहा कि दोस्तों, हम शॉक में हैं क्योंकि हमने पानी पूरी वाले एक लड़के से बात की है और अंदाज लगाओ क्या? उसकी महीने की इनकम क्या है? 1,20,000. प्रॉफिट. यह रकम वेंडर के खर्चों के बाद उसके प्रॉफिट को दिखाती है, न कि उसकी टोटल सेल्स रेवेन्यू को. वीडियो को vaish.on.break नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

6 घंटे के लिए लगाता है स्टॉल

लाइव मिंट के मुताबिक, वेंडर के काम करने के घंटों पर भी बात की, बातचीत के मुताबिक, वह शाम 4 बजे पानी पूरी बेचना शुरू करता है और रात 10 बजे अपना स्टॉल बंद कर देता है और काउंटर पर लगभग छह घंटे बिताता है. वह अपना बॉस खुद है. अगर उसका मन करे, तो वह रविवार को अपनी दुकान खोल सकता है या बंद रख सकता है.

हर महीने 4.5 लाख से ज्यादा का मुनाफा

एक IIT ग्रेजुएट ने वेंडर की बताई गई कमाई पर रिएक्ट करते हुए मजाक में अपनी एजुकेशनल क्वालिफ़िकेशन का ज़िक्र किया. हे भगवान, तुम लोग हमें शर्मिंदा कर रहे हो. हमारे चेहरे मत देखो, पानी पूरी बेचने वाला चार स्टॉल चलाता है और कहा जाता है कि उसे हर महीने 4.5 लाख से ज्यादा का प्रॉफिट होता है. बातचीत में वेंडर के बिजनेस के बारे में एक और बात पता चली, जिस स्टॉल पर ग्रुप गया था, वह उसका अकेला आउटलेट नहीं था.

पानी पूरी बेचने वाले के पास एक घर और एक स्कॉर्पियो SUV है. एक और क्लिप में वेंडर की लाइफ़स्टाइल के बारे में और जानकारी दी, वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह IITians V/S पानीपुरी वाला नहीं है, यह असल में कॉर्पोरेट मजदूर V/S एंटरप्रेन्योर है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी, जिसमें यूजर्स ने वेंडर की बताई गई कमाई और बिजनेस चलाने और कॉर्पोरेट जॉब में काम करने के बीच तुलना पर अपने विचार शेयर किए.

ये भी पढ़ें- 10 ग्राम सोना या 1 किलो चांदी, अगले Dhanteras तक, किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न?