ये तो होना ही था… इस फार्मा कंपनी की बड़ी डील, शेयर बने रॉकेट, 7% की तूफानी तेजी; ब्रोकरेज बोले अभी और दम बाकी
Sun Pharmaceuticals ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने ग्लोबल फार्मा कंपनी Organon को खरीदने का फैसला किया है. इस डील की कीमत करीब 11.8 अरब डॉलर बताई जा रही है. यह कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. यहीं कारण है कि इतनी बड़ी डील के बाद इसका असर कंपनी के फाइनेंशियल्स और स्टॉक पर दिख रहा है.

Sun Pharmaceuticals: दवा बनाने वाली दिग्गज कंपनी Sun Pharmaceuticals ने एक बड़ा कदम उठाया है, जो उसके भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है. कंपनी ने ग्लोबल फार्मा कंपनी Organon को खरीदने का फैसला किया है. इस डील की कीमत करीब 11.8 अरब डॉलर बताई जा रही है.
इस कदम से Sun Pharma सिर्फ जेनेरिक दवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिलाओं की हेल्थ और बायोसिमिलर जैसे नए सेगमेंट में भी एंट्री करेगी. यह कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. यहीं कारण है कि इतनी बड़ी डील के बाद इसका असर कंपनी के फाइनेंशियल्स और स्टॉक पर दिख रहा है.
क्या है पूरी डील
Sun Pharmaceuticals, Organon कंपनी को खरीदने जा रही है. इसके तहत कंपनी Organon के सभी शेयर 14 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी. यह पूरी डील कैश में होगी. इस डील की कुल वैल्यू करीब 4 अरब डॉलर (इक्विटी वैल्यू) मानी जा रही है, जबकि पूरी कंपनी की वैल्यू लगभग 11.8 अरब डॉलर आंकी गई है. यह डील साल 2027 की शुरुआत तक पूरी होने की उम्मीद है.
Sun Pharma को क्या फायदा होगा
इस डील से Sun Pharma को नए बिजनेस सेगमेंट मिलेंगे. कंपनी महिलाओं की हेल्थ और बायोसिमिलर मार्केट में एंट्री करेगी.
इससे कंपनी की ग्रोथ के नए रास्ते खुलेंगे. इस डील के बाद कंपनी की मौजूदगी 150 से ज्यादा देशों में हो जाएगी. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी मजबूत होगी.
शेयर बने रॉकेट
Sun Pharma के शेयरों में सोमवार को 7.13% की तेजी देखी गई. आज कंपनी का शेयर करीब ₹1,735.90 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें करीब 7.13% यानी ₹115.50 की तेजी देखने को मिली है. दिन के दौरान शेयर का हाई लगभग ₹1,766.90 और लो ₹1,621.90 रहा, जबकि ओपनिंग ₹1,625 पर हुई थी. पिछले क्लोज के मुकाबले इसमें अच्छी बढ़त दर्ज की गई है.
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| शेयर प्राइस | ₹1,735.90 |
| आज की तेजी | +₹115.50 (+7.13%) |
| ओपनिंग प्राइस | ₹1,625 |
| दिन का हाई | ₹1,766.90 |
| दिन का लो | ₹1,621.90 |
| मार्केट कैप | ₹4.16 लाख करोड़ |
| P/E रेशियो | 38.19 |
| 52 हफ्तों का हाई | ₹1,851.20 |
| 52 हफ्तों का लो | ₹1,548.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.95% |
| तिमाही डिविडेंड | ₹4.12 |
ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग
ब्रोकरेज Elera ने Sun Pharmaceuticals के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी गई है और इसका टारगेट प्राइस ₹1968 तय किया गया है. फिलहाल यह स्टॉक FY27 के अनुमानित मुनाफे के करीब 31.7 गुना (P/E) पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें अभी Organon डील का असर शामिल नहीं किया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस अधिग्रहण की घोषणा के बाद अगर शेयर में कोई गिरावट आती है, तो उसे निवेश के लिए एक अच्छा मौका माना जाना चाहिए.
Organon के फाइनेंशियल पर डालें नजर
- Organon कंपनी 2021 में Merck से अलग (स्पिनऑफ) होकर बनी थी.
- कंपनी पर करीब 8.6 अरब डॉलर का कर्ज है.
- कंपनी के पास लगभग 574 मिलियन डॉलर कैश मौजूद है.
- इसके अलावा करीब 440 मिलियन डॉलर की रिकवेरेबल राशि (पैसे मिलने बाकी) भी है.
- कंपनी ने 2025 में करीब 6.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया.
- इसी साल कंपनी का EBITDA करीब 1.9 अरब डॉलर रहा.
- जेनेरिक दवाओं का बिजनेस करीब 3.9 अरब डॉलर रेवेन्यू (2024)
- महिलाओं की हेल्थ (ब्रांडेड जेनेरिक) करीब 1.8 अरब डॉलर रेवेन्यू
- बायोसिमिलर बिजनेस करीब 662 मिलियन डॉलर रेवेन्यू
फाइनेंसिंग कैसे होगी
ब्रोकरेज फर्म Elara Capital की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस डील को कैश और कर्ज दोनों के जरिए फंड करेगी. डील के बाद कंपनी का कर्ज बढ़ेगा, लेकिन इसे संभालने लायक बताया गया है. कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में वह नई दवाओं और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दे. इससे कमाई और मुनाफा दोनों बढ़ाने की योजना है.
इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.