Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित

बायबैक में सबसे अहम फैक्टर एक्सेप्टेंस रेशियो होता है. पिछले ट्रेंड को देखें तो रिटेल निवेशकों के लिए यह 30 प्रतिशत से लेकर 70-80 प्रतिशत तक जा सकता है. अगर एक्सेप्टेंस ज्यादा रहा, तो रिटर्न बेहतर होगा. कम एक्सेप्टेंस होने पर फायदा भी घट जाता है. एनालिसिस के मुताबिक, अगर एक्सेप्टेंस 45-50 प्रतिशत रहता है तो करीब 8-9 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है.

दिग्गज IT कंपनी विप्रो अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. Image Credit: Wipro Website

Wipro Buyback : आईटी दिग्गज Wipro ने 16 अप्रैल को अपने इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बायबैक ऐलान किया है. बायबैक ऑफर ने एक बार फिर बाजार में चर्चा तेज कर दी है. कंपनी ने करीब 15,000 करोड़ रुपये का बायबैक ऐलान किया है, जिसमें 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 60 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे. यह मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले अच्छा प्रीमियम दिखाता है, लेकिन असली सवाल है कि छोटे निवेशकों को इससे कितना फायदा होगा.

बायबैक की पूरी डिटेल

Wipro का यह बायबैक उसके कुल इक्विटी का करीब 5.7 प्रतिशत है. SEBI नियमों के तहत करीब 15 प्रतिशत हिस्सा छोटे निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों के लिए इसमें भाग लेने का अच्छा मौका मौजूद है.

कितना निवेश, कितना रिटर्न?

अगर कोई निवेशक करीब 1.62 लाख रुपये लगाता है, तो उसका रिटर्न पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि उसके कितने शेयर बायबैक में स्वीकार होते हैं.

निवेश राशि (रुपये)एक्सेप्टेंस (%)स्वीकृत शेयरअनुमानित मुनाफा (रुपये)रिटर्न (टैक्स के बाद)
1,62,24830%24011,3255.5%
1,62,24840%32015,1007.4%
1,62,24850%40018,8769.2%
1,62,24860%48022,65111.1%
1,62,24870%56026,42612.9%
1,62,24880%64030,20114.7%
1,62,24890%72033,97616.6%
1,62,248100%80037,75218.4%
सोर्स-HDFC Securities

एक्सेप्टेंस रेशियो ही असली गेम

बायबैक में सबसे अहम फैक्टर एक्सेप्टेंस रेशियो होता है. पिछले ट्रेंड को देखें तो रिटेल निवेशकों के लिए यह 30 प्रतिशत से लेकर 70-80 प्रतिशत तक जा सकता है. अगर एक्सेप्टेंस ज्यादा रहा, तो रिटर्न बेहतर होगा. कम एक्सेप्टेंस होने पर फायदा भी घट जाता है.

शॉर्ट टर्म में कैसा मौका?

एनालिसिस के मुताबिक, अगर एक्सेप्टेंस 45-50 प्रतिशत रहता है तो करीब 8-9 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है. वहीं अगर एक्सेप्टेंस 70-80 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो 13-14 प्रतिशत तक का रिटर्न संभव है, वह भी 2-3 महीने के भीतर.

Wipro बायबैक हिस्ट्री

Wipro ने करीब तीन साल बाद दोबारा शेयर बायबैक का ऐलान किया है. इससे पहले कंपनी ने जून 2023 में बायबैक किया था. उस दौरान कंपनी ने 22 जून से 30 जून 2023 के बीच करीब 12,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे. इस बायबैक में कुल 26.96 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे गए थे, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 4.91 फीसदी हिस्सा था. बायबैक का इश्यू प्राइस 445 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. हालांकि यह कीमत दिसंबर 2024 में घोषित 1:1 बोनस इश्यू के अनुसार एडजस्ट नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.