धुआंधार नतीजे देगी Suzlon, कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर होगा रॉकेट
Suzlon Energy को हाल ही में सनशोर एनर्जी से 195 मेगावाट का बड़ा विंड पावर ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी कर्नाटक के बीजापुर जिले में 65 विंड टरबाइन लगाएगी, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 3 मेगावाट होगी. इस ऑर्डर के बाद कर्नाटक में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 2 गीगावाट से अधिक हो गई है. कंपनी का 3 मेगावाट प्लेटफॉर्म अब तक लगभग 9 गीगावाट की बिक्री हासिल कर चुका है, जिससे ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है. पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 20% से अधिक रिटर्न दिया है.
कंपनी के वित्तीय नतीजों को लेकर भी बाजार में सकारात्मक उम्मीदें हैं. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 53% बढ़कर 5803 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, ईपीसी कार्यों में बढ़ोतरी के कारण मार्जिन पर दबाव रहने की संभावना है. रिटेल निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी भी कंपनी में मजबूत भरोसा दिखाती है.