Swiggy, KEI Industries से Eternal तक, इन 3 स्टॉक्स में मिल सकता है 91% तक का बंपर रिटर्न!

ढेरो शेयर्स हैं लेकिन कौन सा स्टॉक बढ़िया रिटर्न देगा इसके लिए सही से रिसर्च करना जरूरी है, कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउस समय-समय पर रिसर्च के बाद कुछ शेयर्स के बताते हैं जिनमें बढ़िया रिटर्न मिल सकता है. अब हाल ही में Swiggy और Eternal जैसे स्टॉक्स के बारे में बताया गया है, इनमें 91 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

शेयर बाजार Image Credit: money9live

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बंद हुआ. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और सितंबर तिमाही की मिली-जुली कमाई की वजह से सेंसेक्स शुक्रवार को 0.17 फीसदी (लगभग 125.56 रुपए) की गिरावट के बाद 73,123.83 पर बंद हुआ. वहीं, 0.39 फीसदी (87.65 रुपए) की गिरावट के बाद 22600 पर बंद हुआ. मार्केट में उतार-चढ़ाव के माहौल में सही शेयर चुनने एक बड़ी चुनौती है, यही वजह है कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउस समय-समय पर रिसर्च के बाद कुछ स्टॉक्स की जानकारी देते रहते हैं जो आने वाले समय में बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं.

नुवामा, जेफरीज और जेएम फाइनेंशियल ने Swiggy, Eternal और KEI Industries में 44.2 फीसदी से 91 फीसदी तक की बढ़त का संकेत दिया है.

Swiggy Share Price Target

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, नुवामा ने स्विगी पर बाय रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस को 444 रुपए से घटाकर 403 रुपए कर दिया है. रिवाइज्ड टारगेट अभी भी मार्केट प्राइस से लगभग 91 फीसदी अपसाइड का इशारा देता है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में स्विगी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही 11.1 फीसदी बढ़कर 7570 करोड़ हो गया. हालांकि, लॉस बढ़ गया जिसमें अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन (EBITDA) लॉस 770 करोड़ तक पहुंच गया और नेट लॉस 920 करोड़ रहा. फूड डिलीवरी कंट्रीब्यूशन मार्जिन सुधरकर 7.7 फीसदी हो गया, जबकि इंस्टामार्ट का कंट्रीब्यूशन मार्जिन घटकर माइनस 1 फीसदी हो गया.

KEI Industries Share Price Target

जेफरीज ने KEI इंडस्ट्रीज पर बाय रेटिंग के साथ 6150 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इसका मतलब ये है कि ये स्टॉक मार्केट प्राइस से लगभग 59 फीसदी की बढ़त के साथ शानदार रिटर्न दे सकता है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, केबल और पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड अगले दो सालों में ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है. गुजरात के साणंद में KEI का कैपेसिटी एक्सपेंशन फेज में शुरू हो गया है और इससे भविष्य की ग्रोथ में मदद मिलने की उम्मीद है.

Eternal Share Price Target

जेएम फाइनेंशियल ने इटरनल पर बाय रेटिंग दी है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 450 रुपए रखा है, इसका मतलब है कि इस स्टॉक में मार्केट प्राइस से 44.2 फीसदी ऊपर जाने की संभावना है. ब्रोकरेज ने ब्लिंकिट के क्विक-कॉमर्स बिजनेस और जोमैटो के फूड डिलीवरी ऑपरेशन दोनों में ग्रोथ पर जोर दिया. सितंबर तिमाही में ब्लिंकिट की नेट ऑर्डर वैल्यू साल-दर-साल 79.3 फीसदी बढ़ी, जबकि जोमैटो की नेट ऑर्डर वैल्यू 21.5 फीसदी बढ़ी है. ब्लिंकिट का एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 1.84 बिलियन रुपये हो गया, जबकि इसका मार्जिन पिछली तिमाही के 0.6 फीसदी से बढ़कर 0.9 फीसदी हो गया. कंपनी ने अपने स्टोर बढ़ाने के टारगेट भी बढ़ा दिए हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- 5 साल में 1652% का बंपर रिटर्न, अब इस कंपनी को अमेरिका से मिला 5500 करोड़ का ऑर्डर