टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?

बुधवार के कारोबार में Tata Elxsi का शेयर करीब 5.01 फीसदी गिरकर 3,512 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 5.27 फीसदी, तीन महीने में 20.39 फीसदी और एक साल में 43.16 फीसदी टूट चुका है.

शेयर प्राइस क्रैश Image Credit: Canva

Tata Elxsi Share Price : बुधवार को बाजार में शानदार रैली देखने को मिली. इस तेजी के बाद भी टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बाद इसका मार्केट कैप 23,053 करोड़ से गिरकर 21871 करोड़ रुपये पर आ गया. इस हिसाब से एक दिन में 1182 करोड़ रुपये का नुकसान निवेशकों के हुआ है. इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने इस स्टॉक पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है.

तिमाही नतीजे रहे मिले-जुले

Elara Capital के अनुसार, टाटा एलेक्सी का जून तिमाही का रेवेन्यू अनुमान के अनुरूप रहा, लेकिन मार्जिन उम्मीद से कमजोर रहा. इसकी वजह पहली तिमाही में कुछ एकमुश्त खर्च और भविष्य की ग्रोथ के लिए किए गए निवेश रहे.

FY27 का ग्रोथ गाइडेंस बरकरार

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए हाई सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा है. हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हेल्थकेयर कारोबार में सुधार जरूरी होगा.

ट्रांसपोर्टेशन और मीडिया कारोबार का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में यूरोप, खासकर जर्मनी का बाजार अभी भी चुनौती बना हुआ है. वहीं अमेरिका में कारोबार की रफ्तार बढ़ रही है.

हेल्थकेयर कारोबार पर दबाव

ब्रोकरेज का कहना है कि हेल्थकेयर सेगमेंट में डील फाइनल होने में देरी हो रही है, जिससे इस कारोबार पर दबाव बना हुआ है. साथ ही बड़े प्रोजेक्ट के लिए किए जा रहे निवेश की वजह से आने वाली तिमाहियों में भी मार्जिन पर असर रह सकता है.

टारगेट प्राइस घटाया, ‘Sell’ रेटिंग बरकरार

Elara Capital ने टाटा एलेक्सी पर ‘Sell’ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस 3,300 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,800 रुपये था. ब्रोकरेज ने वैल्यूएशन मल्टीपल भी 27 गुना से घटाकर 25 गुना कर दिया है.

शेयर में आई तेज गिरावट

बुधवार के कारोबार में Tata Elxsi का शेयर करीब 5.01 फीसदी गिरकर 3,512 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 5.27 फीसदी, तीन महीने में 20.39 फीसदी और एक साल में 43.16 फीसदी टूट चुका है.

इसे भी पढ़ें- बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.