तिमाही नतीजों के बाद HCLTech पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, रेटिंग में किया बड़ा बदलाव
एलारा कैपिटल के अनुसार, HCLTech ने जून तिमाही में रेवेन्यू और मार्जिन दोनों मोर्चों पर बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि पहली तिमाही में रेवेन्यू में तिमाही आधार पर हल्की गिरावट रही, जिसका कारण बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में पहले से तय प्रोडक्टिविटी कमिटमेंट रहा.
HCL Technologies Share Price : ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने HCL Technologies पर अपना नजरिया पॉजिटिव किया है. कंपनी के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहने के बाद ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग SELL से बढ़ाकर Accumulate कर दी है. साथ ही टारगेट प्राइस 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,310 रुपये कर दिया है. मंगलवार यानी आज इसके शेयरों में बिकवाली देखने के मिली.
तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर
एलारा कैपिटल के अनुसार, HCLTech ने जून तिमाही में रेवेन्यू और मार्जिन दोनों मोर्चों पर बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि पहली तिमाही में रेवेन्यू में तिमाही आधार पर हल्की गिरावट रही, जिसका कारण बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में पहले से तय प्रोडक्टिविटी कमिटमेंट रहा.
डेटा सेंटर कारोबार में रखेगी कदम
कंपनी ने डेटा सेंटर कारोबार में प्रवेश करने का फैसला किया है. इसके लिए शुरुआती चरण में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. हालांकि प्रबंधन ने साफ किया है कि फिलहाल बड़े स्तर पर निवेश की योजना नहीं है. आगे का निवेश शुरुआती प्रोजेक्ट से मिलने वाले रिटर्न के आधार पर तय किया जाएगा.
Sarvam AI में करेगी निवेश
HCLTech ने भारत की फुल-स्टैक सॉवरेन AI कंपनी Sarvam AI में 1,400 करोड़ रुपये निवेश करने की भी घोषणा की है. यह कंपनी अत्याधुनिक AI मॉडल विकसित कर रही है. इस निवेश से HCLTech अपनी AI क्षमताओं को और मजबूत करना चाहती है.
वित्त वर्ष 2027 का अनुमान बरकरार
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है. HCLTech ने 1 से 4 प्रतिशत की कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू वृद्धि और 17.5 से 18.5 प्रतिशत EBIT मार्जिन का मार्गदर्शन बरकरार रखा है.
शेयर का हाल
मंगलवार के कारोबार में HCL Technologies का शेयर करीब 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,195.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. हालांकि पिछले एक सप्ताह में शेयर 5.42 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
ब्रोकरेज हाउस EMKAY ने इसके शेयरों के लिए 1250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में IDBI Bank के शेयरों में रैली, निजीकरण पर आया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, रुपया 32 पैसे कमजोर; ऑटो- रियल्टी शेयरों में बिकवाली
Stocks to Watch : HCLTech, BEL, CONCOR, SBI समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
