HCLTech को मिला $1.14 अरब का मेगा कॉन्ट्रैक्ट, यूरोप की Fortune Global 50 कंपनी के साथ हुई बड़ी डील; रखें नजर
HCLTech को यूरोप की एक Fortune Global 50 कंपनी से 1.14 अरब डॉलर का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. करीब 5.5 वर्षों की इस डील के तहत कंपनी AI-ड्रिवन ऑपरेटिंग मॉडल तैयार करेगी और ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस व एंटरप्राइज नेटवर्क्स का ट्रांसफॉर्मेशन और मैनेजमेंट संभालेगी.
HCLTech Deal: भारतीय IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCLTech ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की शुरुआत एक बड़ी सफलता के साथ की है. कंपनी को यूरोप की एक Fortune Global 50 कंपनी से 1.14 अरब डॉलर का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ऐसे समय में यह डील आई है, जब वैश्विक आईटी कंपनियां ग्राहकों के सीमित टेक्नोलॉजी खर्च और कमजोर मांग जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं. डील की घोषणा के बाद निवेशकों ने भी कंपनी पर भरोसा जताया. शुक्रवार के कारोबार में HCLTech का शेयर करीब 4.3 फीसदी चढ़कर 1,123 रुपये तक पहुंच गया.
क्या है इस मेगा डील की खासियत
HCLTech ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट यूरोप की एक Fortune Global 50 कंपनी के साथ हुआ है. हालांकि, कंपनी ने ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. इस समझौते के तहत HCLTech अपने ग्राहक के लिए AI-Driven Operating Model तैयार करेगी. साथ ही, कंपनी ग्राहक के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क्स के ट्रांसफॉर्मेशन तथा मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी संभालेगी.

पांच साल से ज्यादा चलेगा समझौता
HCLTech के मुताबिक, इस समझौते की शुरुआती अवधि जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक यानी करीब 5.5 वर्ष की होगी. इसके बाद दोनों कंपनियों के पास इसे अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा. यदि शुरुआती अवधि को ही आधार माना जाए, तो इस डील से HCLTech को हर साल लगभग 230 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू मिलने की संभावना है. यह कंपनी के लिए आने वाले वर्षों में स्थिर आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है.
IT सेक्टर के लिए क्यों अहम है यह डील
पिछले कुछ समय से वैश्विक आईटी कंपनियां ग्राहकों की ओर से डिस्क्रिशनरी स्पेंडिंग में कमी का असर झेल रही हैं. कंपनियां अब पारंपरिक आईटी सर्विस पर कम खर्च कर रही हैं और AI, क्लाउड तथा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा निवेश कर रही हैं. ऐसे माहौल में 1.14 अरब डॉलर जैसी बड़ी डील हासिल करना HCLTech के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
अधिग्रहण और AI पर भी फोकस
HCLTech केवल बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कारोबार का विस्तार भी लगातार कर रही है. पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने करीब 400 मिलियन डॉलर में दो कंपनियों का अधिग्रहण किया था. इसके अलावा HCLTech ने हाल ही में क्लाउड सॉफ्टवेयर ग्रुप से जैस्परसॉफ्ट का अधिग्रहण भी पूरा किया है.
यह एक प्रमुख बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जिससे कंपनी की डेटा और एनालिटिक्स क्षमताएं मजबूत होंगी. कंपनी ने सर्वम नाम के सॉवरेन AI स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि HCLTech आने वाले वर्षों में AI आधारित सेवाओं पर अपना फोकस लगातार बढ़ा रही है.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर की बात करें, तो शुक्रवार के कारोबार में HCLTech का शेयर 5.65 फीसदी की तेजी के साथ 1,139 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शेयर में करीब 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: ₹467 करोड़ के कैश पर बैठी है यह कंपनी, 5 साल में 60% CAGR से बढ़ा मुनाफा; अब कई देशों में कर रही है विस्तार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Hindustan Zinc के शेयर में आई तेजी, इन 3 वजहों से निवेशकों ने की जमकर खरीदारी
Closing Bell: सेंसेक्स 261 अंक उछला, निफ्टी 24,270 के पार बंद, ये हैं टॉप लूजर्स और गेनर्स
₹467 करोड़ के कैश पर बैठी है यह कंपनी, 5 साल में 60% CAGR से बढ़ा मुनाफा; अब कई देशों में कर रही है विस्तार
