चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर और धड़ाम हुआ TCS, 5% तक टूटा शेयर; आखिर क्यों घबराए निवेशक?

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर से TCS के शेयर में बुधवार को तेज गिरावट आई. शेयर एनएसई पर 5.52 फीसदी गिरकर 2322 रुपये पर आ गया. Tata Sons के पास TCS की 71.74 फीसदी हिस्सेदारी है. 18 अगस्त को Tata Sons की AGM होने वाली है, जिसमें नेतृत्व से जुड़ा मुद्दा अहम है.

स्टॉक मार्केट Image Credit: Witthaya Prasongsin/Moment/Getty Images

TCS Share Price: देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में शामिल Tata Consultancy Services यानी TCS के शेयर में बुधवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आते ही TCS के शेयर में तेज बिकवाली शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में शेयर करीब 5.52 फीसदी तक टूट गया. इस खबर ने शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया. हालांकि, चंद्रशेखरन अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.

मिनटों में 5% तक टूट गया TCS

बुधवार के कारोबार में TCS का शेयर BSE पर 4.84 फीसदी गिरकर 2322 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. यानी चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर सामने आने के कुछ ही समय में शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बाद TCS का शेयर इस साल अब तक करीब 27.26 फीसदी टूट चुका है. कंपनी Dalal Street की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है.

चंद्रशेखरन के इस्तीफे से क्यों घबराए निवेशक?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह Tata Sons में नेतृत्व को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता मानी जा रही है. Tata Sons, TCS की प्रमोटर कंपनी है और जून तिमाही के आखिरी में उसके पास TCS की 71.74 फीसदी हिस्सेदारी थी. यही वजह है कि Tata Sons के Chairman के इस्तीफे की खबर का सीधा असर TCS पर देखने को मिला. बाजार को आशंका है कि समूह के नेतृत्व में बदलाव का असर Tata Group की कंपनियों से जुड़े फैसलों और फ्यूचर की रणनीति पर पड़ सकता है.

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रशेखरन फरवरी 2027 तक अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा कर सकते हैं. हालांकि, उनके इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है, जब Tata Sons की Annual General Meeting यानी AGM होने वाली है.

Tata Group के दूसरे शेयरों पर भी दबाव

चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर का असर सिर्फ TCS तक सीमित नहीं रहा. बुधवार को Tata Group की कई अन्य कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. TCS के साथ Titan और Tata Consumer Products समेत कई Tata Group stocks दबाव में है.

इसे भी पढ़ें- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, लेकिन पूरा करेंगे कार्यकाल… दोबारा नहीं मांगेंगे नियुक्ति

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.