आज 14% उछल गया ये स्टॉक, AI के आते ही विदेशों से मिलने लगे ऑर्डर, 75 देशों में बिजनेस, 5 दिन में दे दिया 28% रिटर्न
भारत का टेलिकॉम सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के फोकस में है. 5G से जुड़ा एक नया करार, ग्लोबल पार्टनरशिप और भविष्य की टेक्नोलॉजी पर दांव, इन सबने एक घरेलू टेलिकॉम इक्विपमेंट कंपनी के शेयर में हलचल पैदा कर दी है. बाजार अब इसके अगले कदम और ग्रोथ संकेतों को बारीकी से देख रहा है.
Tejas Networks stock rally: भारत का टेलिकॉम सेक्टर बीते एक दशक में देश की डिजिटल रीढ़ बन चुका है. सस्ती कॉल दरें, तेजी से बढ़ता मोबाइल इंटरनेट और हर सेवा का ऑनलाइन होना, इन सबने टेलिकॉम कंपनियों की भूमिका को और अहम बना दिया है. इसी बदलते डिजिटल परिदृश्य में Tejas Networks एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. बीते 3 दिनों से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.
शुक्रवार को Tejas Networks का शेयर 14.01% उछलकर ₹423 तक पहुंच गया. यह तेजी एक अहम रेगुलेटरी जानकारी के बाद आई. कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसने NEC Corporation के साथ 5G से जुड़ा एक बड़ा समझौता किया है.
NEC के साथ 5G डील के मायने
Tejas Networks ने जानकारी दी कि उसने NEC Corporation के साथ 5G Massive MIMO रेडियो के निर्माण और सप्लाई के लिए करार किया है. यह टेक्नोलॉजी 5G नेटवर्क की रीढ़ मानी जाती है, क्योंकि इससे नेटवर्क की क्षमता और स्पीड दोनों बेहतर होती हैं.
NEC के ग्लोबल नेटवर्क डिवीजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Masayuki Kayahara ने कहा कि यह साझेदारी सप्लाई चेन को मजबूत बनाएगी और ग्राहकों के लिए जोखिम कम करेगी. उनका मानना है कि Tejas के साथ मिलकर काम करने से 5G डिवाइस की वैश्विक उपलब्धता और भरोसेमंद होगी.
Tejas Networks के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने भी कहा कि NEC के साथ यह सहयोग वायरलेस इनोवेशन को तेज करेगा. दोनों कंपनियां आगे चलकर 5G-Advanced समाधानों पर भी मिलकर काम करेंगी, ताकि दुनियाभर के टेलिकॉम ऑपरेटर्स की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके.
आगे Tejas Networks के लिए क्या संभावनाएं
कंपनी को आने वाले समय में कई मोर्चों पर ग्रोथ की उम्मीद है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है. इसके अलावा, उभरते बाजारों में 4G नेटवर्क का विस्तार और 5G का नया रोलआउट Tejas के लिए नए ऑर्डर ला सकता है.
NEC के अलावा Rakuten जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी ने Tejas की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूत किया है. कंपनी ने कई नए देशों में शुरुआती ऑर्डर हासिल किए हैं, ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले वर्षों में विदेशी बाजार से रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही, रिसर्च और डेवलपमेंट पर कंपनी का खास फोकस है, जिससे वह किफायती और हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट पेश कर सके.
शेयर का हालिया प्रदर्शन
Tejas Networks के शेयर में हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
| अवधि | प्रदर्शन |
|---|---|
| पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन | +28% |
| पिछले 1 महीना | +42.4% |
| पिछले 1 साल | -43.7% |
| 52-वीक हाई | ₹914.5 (22 अप्रैल 2025) |
| 52-वीक लो | ₹294.10 (27 जनवरी 2026) |
यह भी पढ़ें: Vishal Mega Mart में बड़ी ब्लॉक डील से शेयर 7% फिसला, मजबूत Q3 रिजल्ट के बावजूद क्यों भाग रहे निवेशक
Tejas Networks के बारे में
Tejas Networks एक टेलिकॉम इक्विपमेंट कंपनी है, जो 75 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी रखती है. कंपनी 4G/5G वायरलेस टेक्नोलॉजी, फाइबर ब्रॉडबैंड, ऑप्टिकल नेटवर्क, राउटर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट सॉल्यूशंस बनाती है. भारत में यह कंपनी PLI स्कीम के तहत टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
