रुझानों में BJP की बढ़त देख जोरदार उछले थे ये 5 शेयर, अब बंगाल में बनेगी सरकार; रडार में रख सकते हैं ये स्टॉक्स

अब जब तस्वीर साफ हो गई है और बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है, तो जाहिर है कि शेयर मार्केट में निवेश करने वालों की नजर उन शेयरों पर टिक गई है, जो सिर्फ रुझान में बीजेपी की बढ़त की वजह से जोरदार उछले थे. आइए ऐसे शेयरों के बारे में जान लेते हैं.

इन शेयरों पर करें फोकस. Image Credit: TV9 Bharatvarsh & Canva

पश्चिम बंगाल में बड़ी मौजूदगी वाली कंपनियों के शेयर 4 मई को 10 फीसदी तक चढ़ गए, क्योंकि विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर इस पूर्वी भारतीय राज्य में ऐतिहासिक जीत पर थी. अब जब तस्वीर साफ हो गई है और बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है, तो जाहिर है कि शेयर मार्केट में निवेश करने वालों की नजर उन शेयरों पर टिक गई है, जो सिर्फ रुझान में बीजेपी की बढ़त की वजह से जोरदार उछले थे. आइए ऐसे टॉप 5 शेयरों के बारे में जान लेते हैं.

इन शेयरों पर रख सकते हैं नजर

कंपनीआज की बढ़तबंद भाव में बदलाव
CESC Limited6.57%तेजी के साथ बंद
Shriram Properties7.69%तेजी के साथ बंद
Bandhan Bank3.39%तेजी के साथ बंद
Senco Gold7.41%तेजी के साथ बंद
Baazar Style Retail Limited4.46%तेजी के साथ बंद

Shriram Properties के शेयरों में क्यों आई तेजी?

Shriram Properties के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया, क्योंकि कंपनी उत्तरपारा में Shriram Grand City बना रही है. यह 314 एकड़ में फैली एक बहुत बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप है, जिसे कोलकाता की ‘सिस्टर सिटी’ के तौर पर डिजाइन किया गया है. Shriram Properties के शेयर 7.69 फीसदी की तेजी के साथ 91.00 रुपये पर बंद हुए.

बाजार स्टाइल रिटेल

बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर बढ़ गए, क्योंकि BJP ने महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये की मदद, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग और 1 करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा किया है.

बाजार स्टाइल रिटेल का कारोबार मुख्य रूप से वैल्यू फैशन रिटेल (कम कीमत पर फैशन उत्पाद बेचने) का है. कंपनी खासतौर पर पूर्वी भारत और टियर-2/टियर-3 शहरों के ग्राहकों को टारगेट करती है. यानी जब लोगों के हाथों में पैसा आएगा, तो वो खर्च करेंगे. इस उम्मीद यह शेयर उछला.

अन्य शेयरों में क्यों आई तेजी?

इसके अलावा कई दिग्गज कंपनियों के हेडक्वार्टर और कारोबार पश्चिम बंगाल में हैं. इस वजह से इन कंपनियों के शेयरों में चुनावी नतीजों के दिन तेजी देखने को मिली. जैसे कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन (CESC) का हेडक्वार्टर कोलकाता में है. इस कंपुनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली.

जानकारों का मानना है कि आगे चलकर पश्चिम बंगाल में और अधिक विकास और आर्थिक प्रगति की उम्मीद है. उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में आर्थिक हालात बेहतर होंगे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दिग्गज कंपनियों का हेडक्वार्टर, BJP सरकार बनाने को तैयार; इन शेयरों पर कर सकते हैं फोकस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.