गजब की तेजी दिखा रहा ये स्टॉक, 6 महीने में दोगुना हुआ शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर

SPARC के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले 1 महीने में शेयर ने 32.12 फीसदी, पिछले 6 महीनों में 100 फीसदी और पिछले 1 साल में 71.92 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 8,843 करोड़ रुपये है.

लगातार भाग रहा ये शेयर! Image Credit: Canva

Sun Pharma Advanced Research Company Share Price : बुधवार को बाजार में भारी गिरावट के बावजूद Sun Pharma Advanced Research Company (SPARC) के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे. कंपनी का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ करीब 270 रुपये पर कारोबार कर रहा था. जहां निफ्टी 50 2.12 फीसदी गिरकर 23,882.05 पर पहुंच गया, वहीं SPARC ने अपनी तेजी बरकरार रखी.

शानदार रिटर्न से निवेशकों को किया मालामाल

SPARC के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले 1 महीने में शेयर ने 32.12 फीसदी, पिछले 6 महीनों में 100 फीसदी और पिछले 1 साल में 71.92 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 8,843 करोड़ रुपये है. वहीं इसका PE (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो केवल 5.66 है, जबकि फार्मा इंडस्ट्री का एवरेज PE करीब 35 है. कम वैल्यूएशन के बावजूद शेयर में आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

क्लीनिकल पाइपलाइन में अच्छी प्रगति

कंपनी की दवा SCD-153, जिसका इस्तेमाल Alopecia Areata के इलाज के लिए किया जा रहा है, सुरक्षा परीक्षण सफल रहने के बाद Phase 1B ट्रायल में पहुंच गई है. वहीं SBO-154 का Phase 1 ट्रायल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत में जारी है. इससे कंपनी की ऑन्कोलॉजी और इम्यूनोलॉजी पाइपलाइन लगातार मजबूत हो रही है.

100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का मिल सकता है फायदा

SPARC के लिए एक और पॉजिटिव खबर अमेरिका से आई है. अमेरिकी जिला अदालत ने Pediatric Rare Disease Voucher (PRV) मामले में कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है. यदि यह फैसला अंतिम रूप लेता है, तो कंपनी को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का संभावित वित्तीय लाभ मिल सकता है. इससे कंपनी की नकदी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

मई 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.04 फीसदी से बढ़ाकर 2.48 फीसदी कर दी है. वहीं प्रमोटरों की हिस्सेदारी 65.68 फीसदी पर स्थिर रही. इसी दौरान पब्लिक शेयरहोल्डिंग में बढ़ोतरी हुई, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी में कुछ कमी दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें- इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर; कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो शेयरों में खरीदारी

नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा

रिकॉर्ड डिविडेंड का मौका! 24 रुपये प्रति शेयर देने जा रही यह फार्मा कंपनी, 3 महीने में 30% भागे शेयर

पश्चिम एशिया तनाव के बीच चढ़ा कच्चा तेल, गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेत; कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

9 जुलाई को इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, SBI, TCS और टाटा स्टील सहित कई कंपनियां फोकस में, रखें नजर

SEBI ने विदेशी निवेशकों के लिए बदला नियम, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भारतीय रुपये में करने का निर्देश