रिकॉर्ड डिविडेंड का मौका! 24 रुपये प्रति शेयर देने जा रही यह फार्मा कंपनी, 3 महीने में 30% भागे शेयर
बुधवार को RPG Life Sciences का शेयर करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 2,452.30 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.24 फीसदी और पिछले तीन महीनों में करीब 30.96 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है. ऐसे में रिकॉर्ड डिविडेंड की घोषणा के बाद यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है.
Record Dividend : बुधवार को बाजार में भारी गिरावट के बावजूद RPG Life Sciences के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे. कंपनी का शेयर करीब 2,452.30 रुपये पर था, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से 0.49 फीसदी ऊपर था. निवेशकों की नजर अब 9 जुलाई 2026 पर है, क्योंकि कंपनी ने अपने अब तक के सबसे बड़े फाइनल डिविडेंड के लिए इसी दिन को रिकॉर्ड डेट तय किया है.
24 रुपये के फाइनल डिविडेंड के लिए 9 जुलाई रिकॉर्ड डेट
RPG Life Sciences ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 24 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है. यह डिविडेंड 8 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 300 फीसदी के बराबर है. हालांकि, इस प्रस्ताव को 23 जुलाई 2026 को होने वाली कंपनी की 19वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है. अगर शेयरधारक इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं, तो पात्र निवेशकों को AGM के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.
कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड
कंपनी द्वारा घोषित 24 रुपये प्रति शेयर का यह फाइनल डिविडेंड अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. इससे पहले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 4 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया था. इस बार केवल फाइनल डिविडेंड के रूप में ही 24 रुपये प्रति शेयर की घोषणा की गई है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा भुगतान है.
कंपनी क्या करती है?
RPG Life Sciences एक इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो फार्मा फॉर्मूलेशन और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) के विकास, निर्माण और मार्केटिंग का कारोबार करती है. कंपनी की मौजूदगी भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी है और यह कई थेरेप्यूटिक सेगमेंट में अपने उत्पाद उपलब्ध कराती है.
शेयर का प्रदर्शन
बुधवार को RPG Life Sciences का शेयर करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 2,452.30 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.24 फीसदी और पिछले तीन महीनों में करीब 30.96 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है. ऐसे में रिकॉर्ड डिविडेंड की घोषणा के बाद यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
