लोकल मैन्युफैक्चरिंग से बढ़ेगी रफ्तार, शानदार फाइनेंशियल्स वाले इन 3 स्मॉल-कैप EMS स्टॉक्स पर रखें नजर
भारत का इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर, मेक इन इंडिया, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विस्तार और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से मजबूत ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में बेहतर बैलेंस शीट और मजबूत फाइनेंशियल्स वाली कंपनियां निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं.

Small-Cap Stocks: भारत का Electronic Manufacturing Services (EMS) सेक्टर आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ की राह पर बना रह सकता है. सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विस्तार, सप्लाई चेन डाइवर्सिफिकेशन और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से इस सेक्टर को लगातार समर्थन मिल रहा है. हालांकि, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग में फिलहाल कुछ नरमी देखने को मिल रही है, लेकिन लंबी अवधि में इस सेक्टर के लिए ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. ऐसे माहौल में मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस वाली कंपनियां निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 EMS के स्टॉक बारे में, जिनके फाइनेंशियल्स मजबूत माने जा रहे हैं.
Kaynes Technology India
साल 2008 में स्थापित Kaynes Technology India देश की प्रमुख इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेडिकल, रेलवे, आईओटी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और न्यूक्लियर जैसे कई क्षेत्रों के लिए एंड-टू-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 21,127 करोड़ रुपये है.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी का ROCE 13.2 फीसदी और ROE 7.66 फीसदी है. वहीं, डेट-टू-इक्विटी रेशियो केवल 0.19 है, जो मजबूत बैलेंस शीट की ओर इशारा करता है. Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू 54 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है, जबकि प्रॉफिट में 108 फीसदी CAGR की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.28 फीसदी बढ़कर 3,161 रुपये पर पहुंच गया.
Syrma SGS Technology
Syrma SGS Technology भारत की प्रमुख EMS कंपनियों में से एक है. कंपनी PCB असेंबली, RFID टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपोनेंट्स और मेडिकल डिवाइसेज के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. इसके ग्राहक ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 27,401 करोड़ रुपये है.
इसका ROCE 16.7 फीसदी और ROE 11.10 फीसदी है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.14 है, जो कम कर्ज और मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है. पिछले पांच वर्षों में रेवेन्यू में 40 फीसदी CAGR और प्रॉफिट में 36 फीसदी CAGR की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.46 फीसदी बढ़कर 1,400 रुपये पर पहुंच गया.
Avalon Technologies
चेन्नई स्थित Avalon Technologies एक इंटीग्रेटेड EMS कंपनी है. कंपनी PCB डिजाइन से लेकर फुल बॉक्स बिल्ड सिस्टम इंटीग्रेशन तक की सर्विस प्रदान करती है. इसके प्रमुख ग्राहक एयरोस्पेस, डिफेंस, क्लीन एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़े हैं. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 12,132 करोड़ रुपये है.
इसका ROCE 19.5 फीसदी और ROE 16.9 फीसदी है, जो इस सूची में सबसे बेहतर रिटर्न प्रोफाइल में से एक है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.30 है. पिछले पांच वर्षों में रेवेन्यू 18 फीसदी CAGR और प्रॉफिट 40 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.70 फीसदी बढ़कर 1,807 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: AI, डिफेंस और एनर्जी: PM मोदी और तकाइची ने भारत-जापान की साझेदारी को आगे बढ़ाया, कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.