Gold-Silver Price: ₹3,000 महंगा हुआ सोना, चांदी ₹2.40 लाख पर, जानें आगे कैसा रहेगा रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 3,000 रुपये महंगा होकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 5,000 रुपये की बढ़त के साथ 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. विशेषज्ञ आगे भी उतार-चढ़ाव की संभावना जता रहे हैं.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपये महंगा होकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं, चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

दो दिन की गिरावट के बाद सोने की दमदार वापसी

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल आया. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजार में तेजी लौटने से घरेलू बाजार में भी सोने की मांग बढ़ी.

चांदी तीसरे दिन भी चमकी

चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक और निवेश मांग मजबूत रहने से चांदी की कीमतों तेजी देखने को मिल रही है.

डॉलर की कमजोरी और फेड के संकेत से बढ़ी खरीदारी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर उम्मीद से नरम रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण सोने की कीमतों को सहारा मिला. डॉलर कमजोर होने पर अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है.

आगे क्या रहेगा रुख, इन घटनाओं पर रहेगी बाजार की नजर

न्यूज एजेंसी PTI ने एक्सपर्ट के हवाले से बताया कि अब निवेशकों की नजर अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल (रोजगार) आंकड़ों पर रहेगी, जिससे फेड की अगली मौद्रिक नीति का संकेत मिल सकता है. वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि साल की दूसरी छमाही में ब्याज दरों से जुड़े फैसले और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे.

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट