अब सस्ती नहीं… महंगी शराब पर बढ़ रहा खर्च, Liquor मार्केट की नई कहानी, इन 2 कंपनियों को बंपर फायदा

अब लोग सिर्फ शराब नहीं खरीद रहे, बल्कि महंगी और प्रीमियम brands की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि कई liquor कंपनियों का प्रॉफिट उनकी सेल्स ग्रोथ से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. खासतौर पर United Spirits और Radico Khaitan जैसी कंपनियां इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उठाती दिखाई दे रही हैं. दोनों कंपनियां एक ही मार्केट में काम करती हैं, लेकिन दोनों की ग्रोथ स्टोरी अलग है.

लिकर स्टॉक Image Credit: money9 live

Top 2 liquor stocks: भारत में शराब का बाजार अब पहले जैसा नहीं रहा. कुछ साल पहले तक कंपनियां ज्यादा बिक्री और नए ग्राहकों के दम पर तेजी से बढ़ती थीं. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. अब लोग सिर्फ शराब नहीं खरीद रहे, बल्कि महंगी और प्रीमियम brands की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि कई liquor कंपनियों का प्रॉफिट उनकी सेल्स ग्रोथ से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है.

खासतौर पर United Spirits और Radico Khaitan जैसी कंपनियां इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उठाती दिखाई दे रही हैं. दोनों कंपनियां एक ही मार्केट में काम करती हैं, लेकिन दोनों की ग्रोथ स्टोरी अलग है. United Spirits पहले से प्रीमियम कैटेगरी में मजबूत पकड़ बना चुकी है, जबकि Radico Khaitan अभी तेजी से प्रीमियम ब्रांड्स की तरफ बढ़ रही है. यही वजह है कि दोनों कंपनियों के financial numbers भी अलग तरह से विहेव कर रहे हैं.

अब बदल गई है शराब बाजार की कहानी

  • भारत में अब शराब की demand पहले जैसी तेजी से नहीं बढ़ रही.
  • अब कंपनियों की असली कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि ग्राहक कौन-सा प्रोडक्ट खरीद रहा है.
  • यानी लोग सस्ती शराब छोड़कर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स की तरफ बढ़ रहे हैं.
  • इसी बदलाव को premiumisation कहा जाता है.

1) United Spirits

  • United Spirits अब प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत कंपनी बन चुकी है.
  • कंपनी के पोर्टफोलियों में Johnnie Walker, Black & White, Signature और Smirnoff जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं.
  • Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 3,054 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा था.
  • लेकिन सबसे खास बात यह रही कि कंपनी का प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़ गया.
  • इसका मतलब है कि कंपनी अब सिर्फ ज्यादा बोतल बेचकर नहीं, बल्कि प्रीमियम प्रोडक्ट्स से ज्यादा कमाई कर रही है.

India बना Diageo का मजबूत market

United Spirits की पैरेंट कंपनी Diageo के लिए भारत अब सबसे तेजी से बढ़ने वाले बड़े मार्केट में शामिल हो गया है. ग्लोबल मार्केट्स में Diageo की सेल्स और प्रॉफिट में दबाव देखने को मिला, लेकिन भारत में प्रीमियम ब्रांड्स की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है. अब United Spirits का फोकस नए ग्राहक जोड़ने पर नहीं, बल्कि मौजूदा ग्राहक से ज्यादा वैल्यू कमाने पर है.

सोर्स: Feb 2026 Interim Results

2) Radico Khaitan

अगर United Spirits प्रीमियम में मजबूत पकड़ बना चुकी है, तो Radico Khaitan अभी तेजी से उसी दिशा में बढ़ रही है. यही वजह है कि कंपनी की ग्रोथ ज्यादा तेज दिखाई दे रही है. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 15 प्रतिशत बढ़ा, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 64 प्रतिशत की बड़ी छलांग देखने को मिली.

प्रीमियम ब्रांड्स बना रहे ताकत

  • Radico Khaitan के प्रीमियम ब्रांड्स तेजी से बढ़ रहे हैं.
  • Magic Moments, Rampur, Royal Ranthambore और Jaisalmer जैसे ब्रांड्स कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं.
  • कंपनी का प्रीमियम बिजनेस अब कुल रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है.
  • प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने से मार्जिन भी तेजी से मजबूत हो रहे हैं.
सोर्स: Radico Khaitan

दोनों कंपनियों में बड़ा फर्क

United Spirits अब प्रीमियम बिजनेस के mature स्टेज में पहुंच चुकी है. वहीं Radico Khaitan अभी तेजी से प्रीमियम प्रोर्टफोलियो बना रही है. इसी वजह से Radico में ग्रोथ ज्यादा तेज दिख रही है, जबकि United Spirits में स्टेबल लेकिन मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में है पैसा कमाने का बड़ा मौका! HDFC Securities ने कहा खरीद लो ये 2 स्टॉक, 15% तेजी बाकी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सोलर स्टॉक्स में आने वाला है बड़ा तूफान, इन 5 कंपनियों के पास पड़ा है हजारों करोड़ का ऑर्डर; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

ईरान संकट से बाजार सहमा! फिर भी फार्मा समेत 5 सेक्टर्स में रिकॉर्ड तेजी; जानें किन वजहों से मिल रहा बूस्ट?

इन टॉप 6 भारतीय स्टॉक में दिख सकता है ग्लोबल निवेश, टाटा कैपिटल से लेकर LG तक शामिल, देखें पूरी लिस्ट

एक बयान और 16% भाग गया ये मेटल स्टॉक, घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहा, 1 महीनें में 40% रिटर्न

चिलचिलाती गर्मी में टाटा पावर का स्टॉक हिट करेगा ₹500 का लेवल, एक्सपर्ट ने कहा- बन रहा कमाई का मौका

इस PSU स्टॉक ने किया कमाल! आई बंपर तेजी; रिकॉर्ड प्रॉफिट और बोनस इश्यू से फोकस में शेयर