फार्मा सेक्टर में है पैसा कमाने का बड़ा मौका! HDFC Securities ने कहा खरीद लो ये 2 स्टॉक, 15% तेजी बाकी

बदलते वैश्विक बाजार और मजबूत घरेलू मांग के बीच भारतीय फार्मा सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने Sun Pharma और Aurobindo Pharma पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इनके मजबूत बिजनेस मॉडल, नए प्रोडक्ट लॉन्च और विदेशी बाजारों में बढ़ती पकड़ को भविष्य की बड़ी ताकत बताया है.

फार्मा स्टॉक Image Credit: FreePik

Pharma Stock to Buy: वैश्विक स्तर पर जारी उतार-चढ़ाव और बदलती बाजार परिस्थितियों के बीच भारतीय फार्मा सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बनता दिख रहा है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने देश की दो बड़ी फार्मा कंपनियों के प्रदर्शन और उनके भविष्य के बिजनेस मॉडल का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद उन पर बड़ा दांव लगाया है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग, नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और विदेशी बाजारों में मिल रही रणनीतिक बढ़त के कारण आने वाले समय में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल सकती है.

Sun Pharma Share

सन फार्मा के नतीजों को देखें तो कंपनी के सेल्स में सालाना आधार पर (YoY) 13% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है. हालांकि, स्टाफ, आरएंडडी (R&D) और प्रशासनिक खर्चों में बढ़ोतरी के चलते इसका एबिटडा (EBITDA) सालाना आधार पर केवल 3% ही बढ़ सका. अच्छी बात यह है कि कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 118 बेसिस पॉइंट्स (bps) सुधरा है.

तेजी की मुख्य वजहें:

  • रेवेन्यू गाइडेंस: कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए सिंगल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद जताई है, जिसमें आरएंडडी खर्च कुल बिक्री का 6-7% रहने का अनुमान है.
  • स्पेशलिटी बिजनेस में दम: Ilumya, Winlevi और Cequa जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के दम पर स्पेशलिटी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनी हुई है. जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ‘Unloxcyt’ से नए मरीजों को जोड़ने और बाजार में पैठ बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है.
  • नया पोर्टफोलियो: सोरायसिस के इलाज के लिए इलुम्या की अर्जी दाखिल हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख अक्टूबर 2026 तय की गई है. इसके अलावा टाइप-2 डायबिटीज और सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा जैसी बीमारियों की दवाएं एडवांस ट्रायल फेज में हैं. भारत में ‘सेमाग्लूटाइड’ के लॉन्च से भी घरेलू कारोबार को मजबूती मिलेगी.
  • रेटिंग और टारगेट प्राइस: ब्रोकरेज फर्म ने अमेरिकी जेनरिक बिजनेस में सुस्ती के बावजूद सन फार्मा पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 2,120 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. यानी मौजूदा कीमत से अभी 15 फीसदी तेजी बाकी है.

Aurobindo Pharma Share

अरबिंदो फार्मा का एबिटडा सालाना आधार पर 5% गिरा है, जो बाजार के अनुमानों के मुताबिक ही था. कंपनी की कुल बिक्री में 6% की बढ़ोतरी हुई है, जिसे यूरोप में मिली 30% की भारी ग्रोथ से सहारा मिला. हालांकि, स्टाफ कॉस्ट और अन्य खर्चों में 18 से 21% की बढ़ोतरी ने मुनाफे पर थोड़ा दबाव डाला.

यह भी पढ़ें: बाजार में बंपर रैली! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर, रुपया मजबूती के साथ खुला

तेजी की मुख्य वजहें:

  • यूएस और यूरोपीय बाजार: अमेरिकी बेस बिजनेस में कंपनी हर तिमाही करीब 400 मिलियन डॉलर की बिक्री बनाए रखने की स्थिति में है. कंपनी का मध्यम अवधि का लक्ष्य बिक्री को 2 अरब डॉलर तक ले जाने का है. इसके अलावा चीन के प्लांट से मिलने वाले सपोर्ट से एबिटडा मार्जिन वित्त वर्ष 27/28 में सुधरने की उम्मीद है.
  • क्षमता विस्तार: कंपनी अपने पेन-जी (Pen-G) और 6-APA प्लांट की क्षमता बढ़ा रही है, जिससे वित्त वर्ष 2027 में 10 हजार मीट्रिक टन प्रोडक्शन का टारगेट है.
  • बायोसिमिलर और नए सौदे: यूरोप में चार नए लॉन्च के साथ बायोसिमिलर बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही ‘लैनेट’ (Lannett) का अधिग्रहण कंपनी के अमेरिकी कारोबार को और मजबूती देगा. सीडीएमओ (CDMO) बिजनेस के तहत यूनिट-1 को वित्त वर्ष 2027 के अंत तक शुरू करने की योजना है.
  • रेटिंग और टारगेट प्राइस: वित्त वर्ष 27/28 के बेहतर आउटलुक और बायबैक की संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज ने कंपनी के ईपीएस (EPS) अनुमान को बढ़ाया है. इस शेयर पर ‘ADD’ की सलाह देते हुए 1,570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. ये सात फीसदी की बढ़त को दिखाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.