USA-ईरान युद्ध से दहल गए पोर्ट और लॉजिस्टिक्स शेयर, 10% तक की भारी गिरावट, लिस्ट में ये दिग्गज शामिल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट आई, जहां Delhivery 10% तक टूट गया. वैश्विक तनाव के कारण निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनाई, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया.

पोर्ट & लॉजिस्टिक्स शेयर Image Credit: canva

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ गया है. वीकेंड में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए. शुरुआती हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया. इस घटनाक्रम के चलते वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया. इस बढ़ते जियो-पॉलिटिकल संकट का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला जहां पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई. दिन के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर 5% से लेकर 10% तक टूट गए. आइये जानते हैं कि किन प्रमुख शेयरों में कितनी गिरावट आई?

पोर्ट और लॉजिस्टिक्स शेयरों में गिरावट

इस तनाव का सबसे ज्यादा असर पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के शेयरों पर पड़ा.

  • दिन के कारोबार में Delhivery का शेयर करीब 10% तक गिर गया लेकिन बाद में यह रिकवर होकर 0.38% की गिरावट के साथ 431.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
  • Blue Dart Express में लगभग 7% की गिरावट दर्ज की गई और बाद में इसमें भी तेजी आई. यह शेयर 2.61% गिरकर 5534.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
  • Container Corporation of India (CONCOR) का शेयर 6.8% गिरकर ₹461.85 के 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया. बाद में यह भी 2.98 की गिरावट के साथ 480.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा.
  • TCI का शेयर भी 4.11% की गिरावट के साथ 525.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

पोर्ट कंपनियों की बात करें तो

  • Gujarat Pipavav Port और JSW Infrastructure के शेयर लगभग 4 से ज्यादा टूटे.
  • Adani Ports का शेयर भी करीब 4.6% नीचे आ गया और बाद में 2.98% की गिरावट के साथ 1475.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा.

बाजार में घबराहट से सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. सेंसेक्स 2,743 अंक गिरकर 78,543 पर खुला, जबकि निफ्टी 500 अंक से ज्यादा टूटकर 24,645 के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया. हालांकि बाद में कुछ खरीदारी आने से बाजार ने शुरुआती नुकसान का कुछ हिस्सा रिकवर किया. बाजार में शुरुआती गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ी कमी आई.

यह भी पढ़ें: जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स