Vedanta शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, कमाई की कर लो तैयारी, 30 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान!
वेदांता एल्युमिनियम, जो वेदांता के डीमर्जर के बाद अस्तित्व में आई है, अपने निवेशकों को एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है. कंपनी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने पहले अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) की घोषणा पर विचार कर रही है. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 30 जुलाई 2026 को होनी है.
इस बैठक में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों पर भी विचार किया जाएगा. यदि बोर्ड लाभांश की घोषणा करता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2026 तय की गई है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 5 अगस्त तक वेदांता एल्युमिनियम के शेयर होंगे, वे इस लाभांश के लिए पात्र होंगे.