1 महीने में दिया 50 फीसदी का रिटर्न, फिर अचानक क्यों धड़ाम हुए कल्याण ज्वेलर्स के शेयर
हाल के दिनों में कल्याण ज्वेलर्स का शेयर शानदार प्रदर्शन के बाद अचानक दबाव में आ गया है. पिछले एक महीने में 50% से अधिक का दमदार रिटर्न देने के बावजूद, अब बाजार में ऐसी खबरें हैं कि एक प्रमुख घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनी लगभग 5 करोड़ शेयर ब्लॉक डील के ज़रिए 8-10% के डिस्काउंट पर बेच सकती है. इस खबर के सामने आते ही निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे शेयर पर दबाव बढ़ गया है.
विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी तेज़ी के बाद बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली एक सामान्य बात है. हालांकि, इस ख़बर ने निवेशकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह सिर्फ प्रॉफिट बुकिंग है या शेयर में किसी बड़ी हलचल की शुरुआत? रिपोर्ट में किसी म्यूचुअल फंड का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड के पास कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है.
More Videos
Asian Paints, Pine Labs से Belrise तक, किन शेयर्स में बन रहा कमाई का मौका?
मंगलवार के बाजार में इन 10 शेयरों पर दांव लगाएं या रहें दूर? Vodafone Idea, Suzlon, Ola से IndusInd Bank तक
RIL से HAL, Cochin Shipyard से BEL तक, डिफेंस के इन 8 शेयरों में अब कहां बनेगा पैसा?
