वेदांता डीमर्जर के बाद किस कंपनी में बनेगा मोटा पैसा? Nuvama की रिपोर्ट में खुलासा, जानें टारगेट प्राइस

Vedanta BIG Masterplan: वेदांता कंपनी के डिमर्जर के बाद निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब कंपनी अपने बड़े कारोबार को अलग-अलग कंपनियों में बांट रही है, जिससे निवेशकों को पांच अलग-अलग कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा. इसमें वेदांता का मुख्य बिजनेस, एलुमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील जैसी कंपनियां शामिल होंगी. कंपनी ने बताया है कि हर योग्य शेयरधारक को 1:1 अनुपात में नई कंपनियों के शेयर दिए जाएंगे. यानी अगर किसी निवेशक के पास वेदांता का एक शेयर है, तो उसे हर नई कंपनी का एक-एक शेयर मिलेगा. इससे निवेशकों को अपनी पसंद के सेक्टर में अलग से निवेश करने का फायदा मिलेगा.

ब्रोकरेज फर्म नवामा के अनुसार वेदांता एलुमिनियम कंपनी सबसे मजबूत और ज्यादा ग्रोथ वाली कंपनी बन सकती है. अलग-अलग कंपनियों की संभावित वैल्यू भी बताई गई है, जिसमें एलुमिनियम बिजनेस की वैल्यू सबसे ज्यादा मानी जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डिमर्जर से कंपनी की असली वैल्यू सामने आएगी और निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है. हालांकि शुरुआत में शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.

Short Videos