डिविडेंड से मालामाल हुए विजय केडिया! 1 साल में कमाए ₹3.81 करोड़, वैभव ग्लोबल ने कराई तगड़ी कमाई
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक बार फिर साबित किया है कि सही निवेश से नियमित कमाई भी संभव है. FY26 में उनके पोर्टफोलियो से ₹3.81 करोड़ का डिविडेंड मिला. खास बात यह रही कि वैभव ग्लोबल समेत कुछ चुनिंदा शेयरों ने इस कमाई में बड़ा योगदान दिया, जो लंबी अवधि के निवेश का नतीजा है.

Vijay Kedia Portfolio: शेयर बाजार में मुनाफा सिर्फ शेयर की कीमत बढ़ने से ही नहीं होता, बल्कि डिविडेंड भी एक मजबूत कमाई का जरिया है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया इसका बेहतरीन उदाहरण हैं. उनके पोर्टफोलियो ने FY26 में करीब ₹3.81 करोड़ का डिविडेंड दिया, जो यह दिखाता है कि सही कंपनियों में लंबे समय तक निवेश करने से नियमित आय भी बनाई जा सकती है.
छोटे-मिडकैप पर भरोसा, बड़ा रिटर्न
विजय केडिया पिछले चार दशकों से शेयर बाजार में सक्रिय हैं और उनकी निवेश रणनीति SMILE फ्रेमवर्क पर आधारित है. वे खासतौर पर छोटी और मिडकैप कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनमें भविष्य में बड़ा बनने की क्षमता होती है. यही रणनीति उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न के साथ-साथ स्थिर डिविडेंड भी दिलाती है.
चार कंपनियों से आया सबसे ज्यादा डिविडेंड
FY26 में उनके पोर्टफोलियो की चार बड़ी कंपनियों ने सबसे ज्यादा डिविडेंड दिया.
- न्यूलैंड लैबोरेटरीज से करीब ₹15.6 लाख
- एलेकोन इंजीनियरिंग से ₹45 लाख
- सुदर्शन केमिकल से ₹45 लाख
- वैभव ग्लोबल से सबसे ज्यादा ₹2.02 करोड़
Tradebrains के अनुसार, इन चार कंपनियों से कुल मिलाकर करीब ₹3.07 करोड़ की कमाई हुई.
यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कब पहुंचेंगे 1900 के पार? एक्सपर्ट ने समझाया पूरा गेम; जानें- किसे बाय नहीं करना चाहिए
वैभव ग्लोबल बना सबसे बड़ा योगदानकर्ता
इन सभी में वैभव ग्लोबल ने सबसे ज्यादा योगदान दिया. कंपनी के ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड और बड़ी हिस्सेदारी के चलते अकेले इसी निवेश से ₹2 करोड़ से ज्यादा की आय हुई. यह दिखाता है कि एक मजबूत और सही चुना गया स्टॉक कितना बड़ा अंतर ला सकता है.
कुल डिविडेंड आय ₹3.81 करोड़ के पार
टॉप होल्डिंग्स के अलावा बाकी कंपनियों से भी करीब ₹74 लाख का डिविडेंड मिला. इस तरह कुल मिलाकर FY26 में विजय केडिया की डिविडेंड आय ₹3.81 करोड़ से ज्यादा रही. यह साबित करता है कि लंबे समय तक अच्छी कंपनियों में निवेश करने से न सिर्फ पूंजी बढ़ती है, बल्कि नियमित नकद आय भी मिलती रहती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.