रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कब पहुंचेंगे 1900 के पार? एक्सपर्ट ने समझाया पूरा गेम; जानें- किसे बाय नहीं करना चाहिए
RIL Share Outlook: कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस के लिए पिछला क्वार्टर काफी मुश्किल भरा रहा, और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से इस कारोबार में रुकावटें आई हैं. गोल्डमैन सैक्स ने अपनी 'बाय' रेटिंग को बनाए रखते हुए, जोरदार टारगेट दिया है.
RIL Share Outlook: मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले पांच दिनों में 8 फीसदी उछला है. कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस के लिए पिछला क्वार्टर काफी मुश्किल भरा रहा, और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से इस कारोबार में रुकावटें आई हैं. गोल्डमैन सैक्स ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बनाए रखते हुए, Q4 नतीजों के बाद अपना 12 महीने का SOTP-आधारित टारगेट बढ़ाकर 1,910 रुपये कर दिया है. लेकिन शेयर की क्या कहानी है, इसे समझ लेते हैं.
कब चलेगा RIL का शेयर?
पीएचडी कैपिटल के फाउंडर प्रदीप हल्दर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के बारे में डिटेल में समझाया. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को लास्ट ओवर द 5 इयर्स या 10 इयर्स हम लोगों ने देखा है, इसकी हिस्ट्री बहुत ही प्रोमिनेंट एंड फंडामेंटली स्ट्रांग काउंटर की रही है. बीच-बीच में ये चलेगा नहीं, जो मार्केट का नेचर है. जब स्टॉक 1600 रुपये या इसके ऊपर अपने ऑल टाइम लेवल के आसपास था, तो वहां से हमें अच्छी-खासी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है. स्टॉक में लगभग 1300 रुपये के आसपास बहुत ही शानदार जोन है.
कब 1900 के टारगेट पर पहुंचेगा शेयर?
अब अगर रिलायंस के शेयर को 1900 रुपये के आसपास आना है, तो उससे पहले निफ्टी आपको ऑल टाइम के लेवल पर आते हुए नजर आएगा. अगर निफ्टी ऑल टाइम हाई पर आता है तो मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं सेंटीमेंट पॉजिटिव होगा, क्योंकि सेंटीमेंट अभी नहीं है, तो स्टॉक अभी नहीं भागेगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर किसे खरीदना चाहिए?
प्रदीप हल्दर ने कहा कि रिलायंस के शेयर उन लोगों को बाय करना है जिनके पास धैर्य है. तभी खरीदें, जब आप करीब 3 साल तक इंतजार कर सकते हैं. ऐसे लोगों के लिए कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर आप नए हैं और तुरंत पैसा कमाने के लिए आए हैं, तो ये शेयर आपके लिए नहीं है. ये शेयर उनके लिए है, जो लोग अधिक रिक्स नहीं लेना चाहिए.
मुनाफे में गिरावट
वित्त वर्ष 2025-2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY26) में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (YoY) 12.6 फीसदी घटकर 16,971 करोड़ रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही (Q4FY25) में कंपनी का प्रॉफिट 19,407 करोड़ रुपये था.
गुरुवार को रिलायंस के शेयर 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 1436 रुपये पर बंद हुए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10% से ज्यादा गिर चुका Nifty 50, क्या थमेगी बिकवाली? जानें आगे बाजार का रुख
₹2 से ₹280 पहुंचा ये शेयर, ₹1 लाख ने 4 साल में बना दिए ₹1.40 करोड़, ताजा नतीजे भी दमदार; रखें नजर
टाटा ग्रुप के पास कितनी कंपनियां, कौन है सबसे आगे, जानें पूरी कहानी
