विजय केडिया के इस स्टॉक में भारी छूट, 65% सस्ता मिल रहा शेयर, 2255% तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न
इन्फ्रा सेक्टर की कंपनी SPML Infra एक बार फिर चर्चा में है, जहां दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की हिस्सेदारी बनी हुई है। शेयर ने लंबी अवधि में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, लेकिन फिलहाल यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 65% नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों के लिए नया मौका बन सकता है.

Vijay Kedia Stocks: इन्फ्रा सेक्टर की कंपनी SPML Infra एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की इसमें हिस्सेदारी होने से इस शेयर को लेकर बाजार में दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि हाल की तिमाही में केडिया ने अपनी हिस्सेदारी थोड़ी घटाई है, लेकिन स्टॉक का प्रदर्शन अब भी मजबूत संकेत दे रहा है. मौजूदा स्तर पर शेयर अपने ऑल टाइम हाई से बड़े डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जो वैल्यू निवेशकों को आकर्षित कर सकता है.
केडिया की हिस्सेदारी, लेकिन हल्की कटौती
Trendlyne के डेटा के अनुसार, SPML Infra में विजय केडिया की 1.88% हिस्सेदारी है, जो करीब 14,98,107 शेयर के बराबर है. यह हिस्सेदारी अपने आप में इस बात का संकेत देती है कि कंपनी पर अनुभवी निवेशकों का भरोसा रहा है. हालांकि बीते तिमाही में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी थोड़ी कम की है, जिससे बाजार में कुछ सतर्कता भी देखने को मिल सकती है.
रिटर्न ने बनाया मल्टीबैगर
शेयर का लंबी अवधि का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है.
- पिछले 1 महीने में करीब 26% की तेजी
- 3 साल में 677% का उछाल
- 5 साल में 2255% से ज्यादा का रिटर्न
ये आंकड़े दिखाते हैं कि SPML Infra ने लंबी अवधि के निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं.
यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, Aptech में खरीदे 6.17 लाख नए शेयर, 78% सस्ता मिल रहा स्टॉक, डेट-फ्री है कंपनी
ऑल टाइम हाई से भारी डिस्काउंट
SPML Infra का ऑल टाइम हाई 599.50 रुपये है, जबकि फिलहाल शेयर करीब 210 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. यानी यह अपने उच्चतम स्तर से लगभग 64.8% लगभग 65% नीचे है. यह बड़ा डिस्काउंट वैल्यू बायिंग का मौका दे सकता है, लेकिन निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, ऑर्डर बुक और सेक्टर की स्थिति को समझना जरूरी है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹1,683 करोड़ |
| P/E रेश्यो (TTM) | 28.27 |
| P/B रेश्यो | 1.52 |
| इंडस्ट्री P/E | 23.55 |
| डेट टू इक्विटी | 0.44 |
| ROE | 6.12% |
| EPS (TTM) | 7.47 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 138.98 |
| फेस वैल्यू | 2 |
यह भी पढ़ें: फाइटर जेट बनाने वाली इस कंपनी पर रखें नजर, ऑर्डर बुक ₹2.54 लाख करोड़ पार, 5 साल में 825% उछला शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.