6 महीने में पैसे डबल! ₹50 से ₹100 के पार पहुंचा शेयर; 105 देशों में फैला है कंपनी का कारोबार, क्या आपका भी लगा है दांव?

एक ऐसी कंपनी जिसने हर तरह के निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है. चाहे शॉर्ट टर्म हो या लॉन्ग टर्म. सिर्फ 6 महीनों में निवेश दोगुना करने वाली यह कंपनी है CUPID, जो हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के जरिए वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और लगातार अपने प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा जीत रही है.

cupid share Image Credit: Canva/ Money9

Multibagger Return Debt Free Stock: इस रिपोर्ट में आप एक ऐसी कंपनी के बारे में जानेंगे, जिसके स्टॉक ने निवेशकों को लगातार मालामाल किया है. निवेशक चाहे शॉर्ट टर्म का नजरिया रखते हों या मिडियम से लॉन्ग टर्म का, हर टाइम पीरियड में निवेशकों को रिटर्न के मोर्चे पर निराशा हाथ नहीं लगी है. खास बात तो यह है कि इसने निवेशकों के पैसे को केवल 6 महीने में ही दोगुना से अधिक कर दिया है. यानी अगर किसी निवेशक ने आज से 6 महीने पहले अक्टूबर 2025 में इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज अप्रैल में उन्हें 1 लाख रुपये का रिटर्न भी मिल गया होता. यानी अब उनके पास कुल 2 लाख रुपये का निवेश हो गया होता. इस कंपनी का नाम है CUPID.

क्या करती है CUPID?

  • CUPID एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो पुरुष और महिला कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट्स और डायग्नोस्टिक टेस्ट किट्स (IVD) बनाती है.
  • इसका मुख्य उद्देश्य HIV/AIDS और अन्य यौन संचारित रोगों (STDs) से बचाव करना और अनचाही गर्भावस्था को रोकना है.
  • यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि 100+ देशों में अपने उत्पाद एक्सपोर्ट करती है और अपनी ज्यादातर कमाई अंतरराष्ट्रीय बाजार से करती है.

साथ ही, यह मेडिकल क्षेत्र के लिए तेज और सटीक परिणाम देने वाले टेस्ट किट्स भी उपलब्ध कराती है.

शेयर कैसा कर रहा है प्रदर्शन?

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन सदाबहार रहा है. यानी रिटर्न के मोर्चे पर कंपनी ने कभी निवेशकों को निराश नहीं किया है. 6 महीने में कंपनी के शेयर 50 रुपये से बढ़कर 103 रुपये पर पहुंच गया है.

  • 6 महीने में – 103% रिटर्न
  • 1 साल में – 579% रिटर्न
  • 3 साल में – 3,713% रिटर्न
  • 5 साल में – 4,764% रिटर्न

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते सुर्खियों में रहेंगे टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर, बोनस से लेकर डिविडेंड तक पर आ सकता है फैसला

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹13,807 करोड़
P/E रेशियो (TTM)165.61
इंडस्ट्री P/E49.98
P/B रेशियो36.21
डेट टू इक्विटी (Debt/Equity)0.07
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)16.20%
EPS (TTM)0.62
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू2.84
फेस वैल्यू1
source – Groww


कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

तिमाहीआय (Revenue)मुनाफा (Profit)
Dec 202450.76 करोड़11.08 करोड़
Mar 202561.11 करोड़11.51 करोड़
Jun 202564.74 करोड़15.01 करोड़
Sep 202590.23 करोड़24.13 करोड़
Dec 2025104.00 करोड़32.83 करोड़
Source – Groww

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.