सिर्फ 1 महीने में 560% तक रिटर्न! दूल्हा-दुल्हन की खरीदारी से चमकेंगे ये 2 स्टॉक? रखें नजर

भारत का शादी बाजार 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है और कपड़ों पर होने वाला बड़ा खर्च Vedant Fashions और Siyaram Silk Mills जैसी कंपनियों के लिए अवसर पैदा करता है. दोनों में Siyaram की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत कम, Vedant की ब्रांड और मुनाफे की स्थिति मजबूत है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या इन दोनों में कमाई का मौका है.

वेडिंग स्टॉक्स Image Credit:

भारत में शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बहुत बड़ा कारोबार भी है. देश में हर साल होने वाली शादियों पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. शादी के बजट में कपड़ों की हिस्सेदारी भी काफी बड़ी होती है और खासकर दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों पर परिवार अच्छा-खासा खर्च करते हैं. यही वजह है कि शादी का सीजन शुरू होते ही कपड़ों और फैशन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहती है.

ऐसे में दो कंपनियां खास तौर पर नजर में आती हैं पहला है Vedant Fashions और दूसरा है Siyaram Silk Mills. हालांकि दोनों की स्थिति एक जैसी नहीं है. जहां Vedant Fashions मजबूत ब्रांड और बेहतर मुनाफे के साथ प्रीमियम वैल्यूएशन पर कारोबार कर रही है, दूसरी तरफ Siyaram Silk Mills की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत कम है और हाल के तिमाही नतीजों में मुनाफे में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है.

पहला Vedant Fashions

Vedant Fashions का सबसे बड़ा ब्रांड Manyavar है, जिसकी शुरुआत 1999 में हुई थी. कंपनी पुरुषों के शादी और खास मौकों के कपड़ों के बाजार में मजबूत पकड़ रखती है. इसके पोर्टफोलियो में कुर्ता सेट, इंडो-वेस्टर्न, शेरवानी, जैकेट और जोधपुरी जैसे कपड़े शामिल हैं. महिलाओं के लिए कंपनी Mohey और प्रीमियम सेगमेंट में Twamev जैसे ब्रांड भी चलाती है.

30 जून 2026 तक कंपनी के पास 651 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट थे, जिनमें 136 शॉप-इन-शॉप और 14 अंतरराष्ट्रीय स्टोर शामिल थे. कंपनी की मौजूदगी यूएई, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और नेपाल में भी है.

कंपनी ने जून तिमाही में करीब 301 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले के 281 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस दौरान नेट प्रॉफिट 70 करोड़ से बढ़कर 81 करोड़ रुपये हो गया यानी करीब 14.7% की बढ़ोतरी हुई. नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 25% से बढ़कर 26.7% रहा.

शेयर का हाल ?

Vedant Fashions का शेयर 11 सितंबर के बंद भाव के आधार पर 582 रुपये पर था, जिसमें 1 फीसदी की तेजी रही. कंपनी का मार्केट कैप 14150 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का P/E 36.7 गुना है. कंपनी की बुक वैल्यू 80.8 रुपये है और डिविडेंड यील्ड 1.33 फीसदी है. वहीं, कंपनी का ROCE 22.8 फीसदी और ROE 18.8 फीसदी है. शेयर का 52-वीक हाई 779 रुपये और लो 329 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक महीने में 11 फीसदी का रिटर्न दिया है. तीन महीने में 42 फीसदी तो वहीं केवल 6 महीने में 67 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. हालांकि पिछले एक साल से कंपनी का शेयर दबाव में रहा.

दूसरा Siyaram Silk Mills

Siyaram Silk Mills की शुरुआत 1978 में हुई थी. कंपनी फैब्रिक और कपड़ों के कारोबार में है और अब पुरुषों के एथनिक और खास मौकों के कपड़ों में भी विस्तार कर रही है. इसका शादी-केंद्रित ब्रांड Devo 2024 में लॉन्च हुआ था, जिसमें शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न, जोधपुरी सूट, कुर्ता-पायजामा और टक्सीडो जैसे उत्पाद शामिल हैं.

जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 445 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 389 करोड़ रुपये से ज्यादा है. नेट प्रॉफिट करीब 120 फीसदी बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 5 करोड़ रुपये था. कंपनी का सबसे बड़ा कारोबार अभी भी फैब्रिक है, जिसकी रेवेन्यू में 71% हिस्सेदारी रही. गारमेंट्स की हिस्सेदारी 19% और यार्न व अन्य कारोबार की हिस्सेदारी 10% रही.

हालांकि तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा. इसका एक कारण अधिक मास की वजह से शादी और खास मौकों पर होने वाली खरीदारी में आई कमी बताई गई है. कंपनी ZECODE-DEVO के जरिए रिटेल विस्तार पर भी बड़ा निवेश कर रही है. FY27 में इस पहल पर करीब 160 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है.

शेयर का हाल ?

Siyaram Silk Mills का शेयर 11 सितंबर के बंद भाव के आधार पर 535 रुपये पर था, जिसमें 2.17 फीसदी की गिरावट रही. कंपनी का मार्केट कैप 2,428 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का P/E 10.2 गुना है. कंपनी की बुक वैल्यू 322 रुपये और डिविडेंड यील्ड 2.24 फीसदी है. वहीं, कंपनी का ROCE 18.8 फीसदी और ROE 14.9 फीसदी है. शेयर का 52-वीक हाई 850 रुपये और लो 433 रुपये है. कंपनी की फेस वैल्यू 2 रुपये है.

खास बात ये है कि सिर्फ एक महीने में कंपनी के शेयर ने करीब 560 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 महीने में 760 फीसदी तो वहीं 5 साल में 997 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- AI की दौड़ में 5 गुना कमाई का मौका! इन 3 शेयरों पर रखें नजर, दिया 435% तक का रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.