HDFC Bank के शेयर में आएगी तेजी? Buy-Sell or Hold… क्या है एक्सपर्ट की सलाह, जानें- टागरेट प्राइस
HDFC Bank Share: HDFC Bank के शेयर की कीमत में तेजी से गिरावट मार्च में और बढ़ गई, जब इसके पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर कुछ तौर-तरीके उनके पर्सनल वैल्यूज और नैतिकता से मेल नहीं खाते थे. HDFC Bank के शेयरों में इस साल अब तक 25 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट देखने को मिली है.

HDFC Bank के शेयरों में इस साल अब तक 25 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे गवर्नेंस से जुड़ी चिंताओं के चलते इसके 42 लाख शेयरहोल्डर परेशान हैं. जहां एक तरफ कुछ निवेशक इस भारी गिरावट के बाद इस स्टॉक पर नजर रख रहे हैं, वहीं मार्केट के जानकारों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल सब्र रखना होगा.
अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा
HDFC Bank के शेयर की कीमत में तेजी से गिरावट मार्च में और बढ़ गई, जब इसके पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर कुछ तौर-तरीके उनके पर्सनल वैल्यूज और नैतिकता से मेल नहीं खाते थे.
चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा, ‘पिछले दो साल में मैंने बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं और तौर-तरीके देखे हैं जो मेरे पर्सनल वैल्यूज और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं. मेरे ऊपर बताए गए फैसले का यही आधार है. मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि मेरे इस्तीफे की कोई और बड़ी वजह नहीं है, सिवाय उन वजहों के जो मैंने ऊपर बताई हैं.’
तीन दिनों में 12 फीसदी टूटा शेयर
18 मार्च को उनके इस्तीफे के बाद तीन दिनों में स्टॉक 12 फीसदी गिर गया, जिससे शेयरों की भारी बिकवाली हुई और बैंक की मार्केट वैल्यू से सिर्फ तीन सेशन में लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए. इस बीच RBI की मंजूरी के बाद, केकी मिस्त्री को तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया.
कैसी रही है शेयर की चाल?
HDFC बैंक के शेयरों में एक हफ्ते में 4 फीसदी, एक महीने में 2% और 2026 में अब तक 25% की गिरावट आई है. लंबी अवधि में, स्टॉक में एक साल में लगभग 23% और तीन साल में 7% की गिरावट आई है. मंगलवार को HDFC बैंक के शेयर 1 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 750.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.
निवेशक क्या करें?
लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च, अंशुल जैन ने HDFC बैंक के शेयरों पर अपना नजरिया दिया. उन्होंने कहा कि शेयर में फिलहाल कोई नई खरीदारी न करें. फिलहाल होल्ड करें. हालांकि, उन्होंने कहा कि शेयर आने वाले समय में उछलेगा. अंशुल जैन ने कहा कि HDFC बैंक के शेयर 830 रुपये के लेवल को छू सकता है.
यह भी पढ़ें: ताइवान के बाद साउथ कोरिया ने भारतीय शेयर बाजार को पछाड़ा, BSE सातवें स्थान पर फिसला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.