Suzlon के शेयर क्या पार करेंगे 80 रुपये का लेवल? एक्सपर्ट्स ने बता दिया उछाल का फॉर्मूला

Suzlon Energy Share: कभी निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाला स्टॉक पिछले एक साल में दबाव में नजर आया है. यह स्टॉक रिटेल निवेशकों का पसंदीदा शेयरों में से एक रहा है. अब जब स्टॉक एक बार फिर से चल पड़ा है, तो आइए जान लेते हैं कि एक्सपर्ट की इसपर क्या राय है.

सुजलॉन के शेयर में आएगी तेजी. Image Credit: Getty image

Suzlon Energy के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले एक महीने में स्टॉक में 30 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है. इस तेजी के बाद से निवेशकों की नजर एक बार फिर से स्टॉक पर टिक गई है. कभी निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाला स्टॉक पिछले एक साल में दबाव में नजर आया है. यह स्टॉक रिटेल निवेशकों का पसंदीदा शेयरों में से एक रहा है. अब जब स्टॉक एक बार फिर से चल पड़ा है, तो आइए जान लेते हैं कि एक्सपर्ट की इसपर क्या राय है.

बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 54.36 रुपये पर क्लोज हुए. पिछले पांच दिनों में इस स्टॉक में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले एक महीने में यह स्टॉक 30 फीसदी से अधिक चढ़ा है.

आउटलुक और टारगेट

लक्ष्मीश्री सिक्योरटीज के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि मैं 52 रुपये के लेवल पर वेट करूंगा. 51-52 रुपये की रेंज में स्टॉक क्या करता है, उसपर निर्भर करेगा कि ये कहां जाएगा. क्योंकि आखिरी बार भी 56 रुपये पर ब्रेक डाउन आया था, जहां हम सेल की सलाह दे रहे थे. 37.90 का टारगेट लगभग अचीव हुआ था. 38.20 का लो बना था. इस लेवल से स्टॉक में अच्छा पुल बैक आया है.

उन्होंने कहा कि 51 से 52, अगर इस जोन में हायर लो बनता है, तो स्टॉक वापस से अपने पुराने टारगेट 70 और 82 को टेस्ट करने के लिए जाएगा. अगर 51 रुपये का लेवल नहीं होल्ड होता है, तो ये नीचे में 47 से 45 के जोन में आता हुआ नजर आ सकता है.

हाल में मिला प्रोजेक्ट और ऑर्डर बुक

हाल ही में कंपनी ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) से 100 MW का एक विंड एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल किया था. कंपनी के अनुसार, यह FY26 का उसका चौथा PSU ऑर्डर है. इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली, महाराष्ट्र के नंदुरबार में GAIL के आने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट के डीकार्बोनाइजेशन में मदद करेगी.

जनवरी 2026 में कंपनी की ऑर्डर बुक लगभग 6.4 GW तक पहुंच गई, जिससे दो साल से अधिक के एग्जीक्यूशन विजिबिलिटी मिली. जनवरी 2026 तक, सुज़लॉन की ऑर्डर बुक, FY25 के विंड टर्बाइन डिलीवरी वॉल्यूम का 4.1 गुना है.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

सुजलॉन एनर्जी का नेट प्रॉफिट Q3 FY26 (दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही) में साल-दर-साल 15.08 फीसदी बढ़कर 445.28 करोड़ रुपये हो गया. इसी समय में सेल्स 42.42 फीसदी बढ़कर 4,228.18 करोड़ रुपये हो गई. पूरे साल FY2025–26 के लिए रेवेन्यू 10,993.13 करोड़ रुपये और मुनाफा 2,071.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: L&T को मिला अब तक का सबसे बड़ा डोमेस्टिक ऑर्डर, JSW स्टील है क्लाइंट, क्या शेयरों में लगेंगे पंख?

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल ब्रोकरेज रिपोर्ट की जानकारी पर आधारित है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook May 7: डेली चार्ट पर बुल कैंडल, शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर का क्या है संकेत, गुरुवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

आशीष कचोलिया-राधाकिशन दमानी का इन 2 छुपे रुस्तम स्टॉक पर दांव, 1 साल में पैसा हुआ डबल, रखें नजर

Closing Bell: बाजार की जोरदार वापसी, निफ्टी 24300 के पार और सेंसेक्स 940 अंक की तेजी के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़

मल्टीबैगर स्टॉक पर आई ब्रोकरेज की रेटिंग, कहा ऑर्डर बुक है मजबूत, लॉन्ग टर्म के लिए लगाएं दांव, ये है टारगेट प्राइस

मारुति सुजुकी से लेकर हीरो मोटोकॉर्प तक, दिग्गज ऑटो शेयरों पर ब्रोकरेज ने दी रेटिंग; जानें- टारगेट प्राइस और फ्यूचर

इस बैंकिंग स्टॉक में म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग, घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, रडार पर रखें शेयर!