L&T को मिला अब तक का सबसे बड़ा डोमेस्टिक ऑर्डर, JSW स्टील है क्लाइंट, क्या शेयरों में लगेंगे पंख?
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को JSW स्टील से ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ के बीच का मेगा ऑर्डर मिला है. यह कंपनी के मिनरल्स एंड मेटल्स बिजनेस का अब तक का सबसे बड़ा घरेलू प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इस डील से L&T की ऑर्डर बुक और आने वाले रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ सकता है.
इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मेगा ऑर्डर लिया है. कंपनी को JSW स्टील से ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ के बीच का एक ‘मेगा’ ऑर्डर मिला है. खास बात यह है कि यह L&T के ‘मिनरल्स एंड मेटल्स’ बिजनेस वर्टिकल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घरेलू ऑर्डर है. एक तरफ जहां कंपनी के हाथ इतना बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, वहीं शेयर बाजार में निवेशकों की नजरें इसके स्टॉक मूवमेंट पर टिकी हैं.
क्या है पूरा प्रोजेक्ट और JSW का प्लान?
पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, JSW स्टील अपने विस्तार के लिए एक बड़े रोडमैप पर काम कर रहा है. कंपनी का लक्ष्य साल 2031 तक अपनी कच्चा स्टील प्रोसेसिंग क्षमता को 35 MTPA से बढ़ाकर 50 MTPA से ज्यादा करना है. इसी विजन को पूरा करने के लिए L&T को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और इंस्टॉलेशन (EPC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस प्रोजेक्ट के तहत मुख्य काम कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित JSW साइट्स पर किया जाएगा. यहां L&T क्रिटिकल प्रोसेस फैसिलिटीज, ब्लास्ट फर्नेस और स्टील मेल्ट शॉप्स का निर्माण करेगी. बता दें कि L&T और JSW स्टील के बीच पिछले तीन दशकों से भी पुराना कारोबारी रिश्ता है.
स्टॉक मार्केट का हाल
32 बिलियन डॉलर वाली इस मल्टीनेशनल कंपनी के शेयरों के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- एक महीने में स्टॉक में करीब 10% की मजबूती देखी गई है.
- हालांकि बीते एक हफ्ते से शेयर दबाव में है और बुधवार को इसमें करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई.
- शेयर का मौजूदा वक्त में 3,945 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: M&M कराएगी मोटी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 34% अपसाइड टारगेट, कहा- यही है खरीदने का सही वक्त
बाजार जानकारों का मानना है कि इतने बड़े वर्क ऑर्डर की खबर से निवेशकों का भरोसा दोबारा लौट सकता है. ₹15,000 करोड़ तक का यह प्रोजेक्ट न केवल कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली तिमाहियों में इसके रेवेन्यू पर भी सकारात्मक असर डालेगा. बिजनेस जगत की इस बड़ी डील ने साबित कर दिया है कि घरेलू मेटल सेक्टर में आज भी L&T का दबदबा कायम है.
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल ब्रोकरेज रिपोर्ट की जानकारी पर आधारित है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें.
Latest Stories
Adani से लेकर Laurus Labs तक, इन 3 शेयरों में आएगी तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट, जानें क्या है इन कंपनियों में खास
Nifty Outlook July 3: 24200 के ऊपर निकलते ही बाजार में आ सकती है नई तेजी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जून में विदेशी निवेशकों ने बेचे ₹49,340 करोड़ के शेयर, 2026 में निकासी ने तोड़ा 2025 का रिकॉर्ड, जाने वजहें
