मल्टीबैगर स्टॉक पर आई ब्रोकरेज की रेटिंग, कहा ऑर्डर बुक है मजबूत, लॉन्ग टर्म के लिए लगाएं दांव, ये है टारगेट प्राइस

वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स को लेकर ब्रोकरेज EMKAY ने रेटिंग को Buy से घटाकर Add कर दिया है, हालांकि टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹10,800 कर दिया गया. ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में हालिया तेजी के बाद आगे की बढ़त सीमित हो सकती है. वहीं, मजबूत ऑर्डर बुक और क्षमता विस्तार के चलते कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं.

Voltamp Transformers Target Price Image Credit: Canva/ Money9live

Voltamp Transformers Target Price: वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स को लेकर ब्रोकरेज हाउस EMKAY ने अपनी रेटिंग में बदलाव किया है. ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को Buy से घटाकर Add कर दिया है, लेकिन साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹10,800 कर दिया. कंपनी के शेयरों में हाल के महीनों में आई तेज तेजी के बाद मौजूदा स्तरों पर सीमित अपसाइड की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. हालांकि, बढ़ती लागत और मार्जिन दबाव जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी की ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार और मजबूत ग्रोथ आउटलुक को लेकर ब्रोकरेज अब भी सकारात्मक नजरिया बनाए हुए है. 6 मई को इसके स्टॉक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

EMKAY ने बदली रेटिंग

ब्रोकरेज EMKAY ने वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स की रेटिंग को Buy से घटाकर Add कर दिया है, हालांकि मार्च 2027 के लिए टारगेट प्राइस को 8% बढ़ाकर ₹10,800 कर दिया गया. ब्रोकरेज के अनुसार, हाल के महीनों में शेयर में तेज उछाल आने से मौजूदा स्तरों पर आगे की बढ़त की संभावना सीमित हो गई है.

ब्रॉकरेज ने क्यों बदली रेटिंग?

कंपनी के Q4FY26 नतीजों में मार्जिन पर दबाव देखने को मिला, जिसका मुख्य कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत, रुपये में कमजोरी और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते इनपुट कॉस्ट बढ़ना रहा. हालांकि, ब्रोकरेज ने कहा कि ये चुनौतियां अस्थायी हैं और धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. दूसरी ओर, कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. 6000 MVA क्षमता विस्तार जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और FY26 के अंत तक ऑर्डर बुक ₹12,000 करोड़ तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 28% अधिक है. इसलिए ग्रोथ की संभावनाओं के बीच EMKAY ने 10,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

1 साल में आ सकती है 7% का तेजी

ब्रोकरेज के अनुसार, मार्च 2027 तक वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर 10,800 रुपये तक पहुंच सकते हैं. यानी स्टॉक में मौजूदा स्तर से 7 फीसदी से अधिक की तेजी सकती है.

डिटेल्स वैल्यू
CMP (₹)10,082
TP (₹)10,800
टारगेट टाइम12M/मार्च-27
TP में बदलाव(%)8%
मौजूदा रेटिंगADD
पिछली रेटिंगBUY
अपसाइड/(%)7.1%
Source – Emkay

शेयर की चाल

बुधवार यानी आज कंपनी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 2:50 मिनट तक इसमें 0.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर के भाव 10,020 रुपये हैं.

  • 1 हफ्ते में – 13 फीसदी से अधिक टूटा
  • 1 महीने में – 8.17 फीसदी की तेजी
  • 3 महीने में – 26 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में – 232 फीसदी उछला
  • 5 साल में – 810 फीसदी उछला

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

विवरणFY24FY25FY26FY27EFY28E
रेवेन्यू (₹ करोड़)1,616.21,934.22,153.72,634.22,939.7
EBITDA (₹ करोड़)322.3366.2360.2440.4514.1
समायोजित PAT (₹ करोड़)307.4325.4310.2373.4436.2
समायोजित EPS (₹)303.7321.6306.6369.0431.0
EBITDA मार्जिन (%)19.918.916.716.717.5
EBITDA वृद्धि (%)39.613.6(1.7)22.316.7
समायोजित EPS वृद्धि (%)53.75.9(4.7)20.416.8
RoE (%)25.022.118.419.519.9
RoIC (%)61.357.546.247.048.2
P/E (x)33.231.432.927.323.4
EV/EBITDA (x)31.627.828.223.119.8
P/B (x)7.56.45.75.04.4
FCF यील्ड (%)1.91.60.12.02.5
Source – Emkay

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.